वेस्टइंडीज के साथ दूसरे टेस्ट में पहले दिन ही भारत का दबदबा, दो विकेट खोकर खड़ा किया 318 का स्कोर

IND vs WI: जायसवाल की नाबाद शतकीय पारी के चलते पहले दिन भारत के नाम रहा। स्टंप्स पर भारत ने 90 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए हैं। जायसवाल 253 गेदों में 173 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि कप्तान गिल 68 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने दो विकेट गंवाएं और 318 रन बनाए। सोशल मीडिया

IND vs WI: जायसवाल की नाबाद शतकीय पारी के चलते पहले दिन भारत के नाम रहा। स्टंप्स पर भारत ने 90 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए हैं। जायसवाल 253 गेदों में 173 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि कप्तान गिल 68 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs WI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का जलवा देखने को मिला। जायसवाल की नाबाद शतकीय पारी के चलते पहले दिन भारत के नाम रहा। स्टंप्स पर भारत ने 90 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए हैं। जायसवाल 253 गेदों में 173 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि कप्तान गिल 68 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

टॉस जीतकर भारत ने किया बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। केएल राहुल और जायसवाल की सलामी जोड़ी ने भारत को ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन राहुल अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 38 के स्कोर पर स्टंप आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आए साई सुदर्शन ने जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की।

सुदर्शन अपने शतक से चूके

सुदर्शन अपने शतक से चूक गए और 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि गिल और जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट जोमेल वारिकन ने ही लिए। जबकि बाकी गेंदबाज खाली हाथ रहे।

यह भी पढ़ें:

पहले सेशन में 3.35 के रन रेट से रन बटोरे

भारत ने पहले सेशन में 3.35 के रन रेट से रन बटोरे। पहले सेशन में भारत ने 28 ओवर में 94 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। जबकि भारत ने दूसरे सेशन में 4. 20 के रन रेट से रन बनाए। दूसरे सेशन में भारत ने 30 ओवर में 126 रन बनाए। जबकि दिन के आखिरी सेशन में भारत ने 32 ओवरों में 98 रन बटोरे और एक विकेट गंवाया। दिन के आखिरी सेशन में भारत का रन रेट दिन में सबसे कम 3.06 रहा।

इस प्रकार रहीं दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, टेगनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़े, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02