
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वह पूरे दिन गेंदबाजों पर हावी रहे। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में वह 173 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल दो विकेट पर 318 रन के मजबूत स्कोर पर खत्म किया।
IND vs WI: युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी में सिर्फ रन नहीं, बल्कि धैर्य और मानसिक मजबूती की झलक भी देखने को मिली। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जायसवाल की जमकर तारीफ की और कहा कि वो ज्यादा आक्रामक हुए बिना भी गेंदबाजों पर हावी रहे। बल्लेबाजी कोच ने उनकी इस पारी को संयम और परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की बेहतरीन मिसाल बताया।
आक्रमकता रही यशस्वी की ताकत
कोटक ने कहा जिस तरह जायसवाल ने विकेट के हिसाब से अपने शॉट चुने, गेंद की उछाल और गति को समझा, वह शानदार था। अहमदाबाद टेस्ट में शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ा स्कोर न बना पाने का उन्हें अफसोस था, और यहां उन्होंने उसी दृढ़ता को बड़ी पारी में बदला।
262 गेंदों की पारी में 22 चौके लगाए
जायसवाल ने अपनी 262 गेंदों की पारी में 22 चौके लगाए, लेकिन कोटक के अनुसार, उनकी असली ताकत ‘सीमित आक्रामकता’ में रही। कोच ने कहा वह बगैर ज्यादा आक्रामक हुए भी गेंदबाजों पर हावी रहे। यह दिखाता है कि वह अपने शॉट चयन और मनोबल पर कितना भरोसा रखते हैं।
यह भी पढ़ें:
- बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, बाल दिवस पर आएगा परिणाम
- रेगुलेटरी टी सेल्स की खोज के लिए मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को मिला मेडिसिन का नोबेल
- ट्रंप ने खींचा शांति का खाका, जल्द हो सकता है हमास और इस्राइल युद्धविराम
बदकिस्मत रहे केएल राहुल
केएल राहुल के आउट होने पर कोटक ने कहा कि राहुल जिस गेंद पर आउट हुए, वह पहली गेंद थी जिसने टर्न लिया और थोड़ी अतिरिक्त बाउंस हुई। इसलिए वह थोड़ा बदकिस्मत रहे। पिच को लेकर कोच ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है और भारत की टीम दोबारा बल्लेबाजी करने की योजना में नहीं है। हम कोशिश करेंगे कि दूसरे दिन के पहले दो सत्र बल्लेबाजी करें और फिर आखिरी सत्र में गेंदबाजी का फायदा उठाएं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











