[ad_1]
हाइलाइट्स
विवाहितों को गृहस्थ जीवन में परेशानी हो सकती है, क्योंकि यह दांपत्य जीवन के लिए कठोर समय रहेगा.
सीनियर के साथ आपके संपर्क अच्छे रहेंगे, जिसका आपको नौकरी में बेनिफिट मिलेगा.
बिजनेस के लिए समय फायदेमंद तो रहेगा, लेकिन आपकी मेंटल टेंशन बढ़ेगी.
October 2023 Weekly Horoscope: 22 अक्टूबर रविवार से अक्टूबर का चौथा सप्ताह प्रारंभ हुआ है. इस सप्ताह में मिथुन राशिवालों को विशेष सावधानी बरतनी होगा, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. मेषवालों के लिए यह सप्ताह आपको अपने काम पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा. बिजनेस पार्टनरशिप में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संभल कर बातचीत करें. वृष राशिवाले के खर्चों में तेजी आएगी. अचानक से हुई इस तेजी से आप थोड़े घबरा सकते हैं, लेकिन हिम्मत रखें. पढ़ें मेष, वृष और मिथुन का अक्टूबर के चौथे सप्ताह का राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपको अपने काम पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा. इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने काम में ज्यादा बिजी हो जाएंगे. परिवार से थोड़ी दूरी आ सकती है, लेकिन काम में मजबूती आएगी. आप अपनी कार्यकुशलता से बेहतर परफॉर्म कर दिखाएंगे. हालांकि, कुछ खास जगहों पर आपकी राय अन्य लोगों से अलग हो सकती है. बिजनेस में यह समय बहुत सोच-समझ कर आगे बढ़ने का है. आपको गवर्नमेंट की किसी योजना का बेनिफिट भी मिल सकता है. वैसे बिजनेस को लेकर काफी उठापटक होगी. बिजनेस पार्टनरशिप में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संभल कर बातचीत करें.
विवाहितों को गृहस्थ जीवन में परेशानी हो सकती है, क्योंकि यह दांपत्य जीवन के लिए कठोर समय रहेगा. आपके बीच की अंडरस्टैंडिंग कमजोर पड़ेगी. रिश्ते में दरार आ सकती है. जीवनसाथी का रवैया थोड़ा क्रोधपूर्ण होगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा. लेकिन लव मेट्स के लिए सप्ताह काफी बेहतर है. आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और एक दूसरे से निकटता बढ़ेगी. स्टूडेंट्स की बात करें तो उनके लिए सप्ताह उम्मीदों से अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है. उनका ध्यान रखें। यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
ये भी पढ़ें: इन 5 राशिवालों के लिए शुभ है दशहरा, मातारानी की कृपा से होगा भाग्योदय, नए काम की शुरुआत रहेगी शानदार!
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. रुके हुए काम बनने से हर्ष की भावना रहेगी. मन में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. नौकरी में आपकी मजबूती देखते ही बनेगी. सीनियर के साथ आपके संपर्क अच्छे रहेंगे, जिसका आपको नौकरी में बेनिफिट मिलेगा. खर्चों में तेजी आएगी. अचानक से हुई इस तेजी से आप थोड़े घबरा सकते हैं, लेकिन हिम्मत रखें. अभी इनकम में भी गिरावट आ सकती है. वहीं घर-परिवार में खुशी रहेगी. परिवार के लोग आपको सपोर्ट करेंगे. वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा. इससे बाहर निकलने की कोशिश करें और जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जाएं, ताकि नयापन महसूस हो और टेंशन दूर हो सके.
लव लाइफ के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आप दोनों के बीच बेवजह के झगड़े हो सकते हैं.
स्टूडेंट की बात करें, तो आपको पढ़ाई के लिए काफी प्रयास करने के बाद ही सफलता भी मिलेगी. कंपटीशन में सक्सेस मिल सकती है और आपकी मेहनत सफल होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखना होगा, क्योंकि सेहत में गिरावट आ सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2023अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अभी दो बातों, अपनी सेहत और लव लाइफ पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा, क्योंकि इस सप्ताह दोनों के लिए ही समय अच्छा नहीं हैं. लव लाइफ के लिए यह समय बहुत कमजोर है. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव से कुछ चिंतित नजर आएंगे और उसके लिए प्रयास करते हुए आगे बढ़ेंगे. बिजनेस के लिए समय फायदेमंद तो रहेगा, लेकिन आपकी मेंटल टेंशन बढ़ेगी. कुछ जगह इन्वेस्टमेंट करने की कोशिश करेंगे. नौकरी के लिए समय ठीक-ठाक है, लेकिन आपकी चुनौतियां अधिक होंगी, जिससे आप नौकरी बदलने की कोशिश करेंगे.
स्टूडेंट्स की बात करें, तो अभी पढ़ाई में अनेक व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा. ध्यान रखें. आप ज्यादा
बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए बेहद सावधान रहें. पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको पीड़ित कर सकती है. अपनी सेहत का जरूर ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना ना भूलें. अपनी सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक रहेगा. यात्रा करने के लिए सप्ताह की शुरुआत को छोड़कर शेष समय अनुकूल रहेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope
FIRST PUBLISHED : October 22, 2023, 09:01 IST
[ad_2]
