साप्ताहिक राशिफल अक्टूबर 2023: कर्कवाले रहें तैयार, मिल सकती है नई खुशखबर, पढ़ें सिंह-कन्या का भाग्यफल

[ad_1]

हाइलाइट्स

कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनेगी या तो आप नौकरी बदलने की सोचेंगे या तबादला हो सकता है.
बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ नया और अलग हटके सोचना होगा.
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन के तनाव से काफी हद तक बाहर नजर आएंगे.

October 2023 Weekly Horoscope: अक्टूबर का यह नया सप्ताह आज से शुरू हुआ है. इस सप्ताह में कर्कवाले तैयार रहें. उनको कोई खुशखबर मिल सकती है. नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है. सिंहवालों की नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. आपकी मेहनत सफल रहेगी, जिसके बलबूते नौकरी चलती रहेगी. कन्यावाले सप्ताह के शुरुआत में किसी बात को लेकर काफी टेंशन में हो सकते हैं. पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई खुशखबरी लेकर आएगा. आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की स्थिति बनेगी या तो आप नौकरी बदलने की सोचेंगे या फिर आपका तबादला हो सकता है, इसलिए लिए तैयार हो जाएं. काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ेगी. परिवारिक जीवन को समय कम दे पाएंगे. परिवार में तनाव बढ़ सकता है. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगने की स्थिति आ सकती है, इसलिए सावधान रहें. बिजनेस के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. आपकी बहुत सारी योजनाएं, जो अधर में लटकी पड़ी थी, अब पूरी हो जाएंगी, जिनसे आपको बेनिफिट मिलेगा.

नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत के दम पर अच्छा परफॉर्म करेंगे, लेकिन कुछ समस्या, उन्हें परेशान कर सकती है. शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवनसाथी से तालमेल सुधरेगा. लव लाइफ के लिए समय मध्यम रहेगा. आपको अपने परिवारवालों से रजामंदी लेकर अपने रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए. ट्रैवलिंग के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि आप स्टूडेंट है तो यह समझ कर चलें कि बिना मेहनत के काम बनने वाला नहीं है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी लंबी यात्रा पर हो सकते हैं, जो आपका काफी खर्चा भी कयाएगी लेकिन फिर भी आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल ही जाएगा, जो भविष्य में आपके बड़े काम आने वाले हैं. नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. आपकी मेहनत सफल रहेगी, जिसके बलबूते नौकरी चलती रहेगी. बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ नया और अलग हटके सोचना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को लीक से अलग हटकर और कुछ नया करके ही आगे बढ़ा पाएंगे. इसी पर आपका बेनिफिट टिका रहेगा. इस सप्ताह आपकी इनकम सामान्य रहेगी.

सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और बैटर बनाना चाहें तो उसके लिए
आपको अपनी कुछ गलतियां भी स्वीकार करनी होंगी और आगे बढ़कर अपने जीवनसाथी से बात करनी होगी. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा है. आप अपने रिश्ते में मजबूत नजर आएंगे. ट्रेवलिंग करने के लिए वीक की बिगिनिंग अच्छी रहेगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस करने में थोड़ी समस्या होगी. इसके लिए आपको किसी मेंटर की जरूरत पड़ेगी.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
सप्ताह के शुरुआत में आप किसी बात को लेकर काफी टेंशन में हो सकते हैं, जिससे आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है. आप को इस सब से बाहर निकलने का मौका और कॉन्फिडेंस दोनों प्राप्त होंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह सब तो थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपको कुछ नए कामों में भी ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपके प्रयास और आपकी काम करने की गति दोनों बंद होने के कारण नौकरी में अच्छी स्थिति में आप खुद को देख पाएंगे.

शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन के तनाव से काफी हद तक बाहर नजर आएंगे और जीवनसाथी के साथ अपने और अपने जीवनसाथी के परिवारों के बीच सामंजस्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत नजर आएंगे.
लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगा. आप अपने लवर के लिए कुछ बड़ा करने का प्लान कर सकते हैं. ट्रैवलिंग के लिए सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा. कंपटीशन में सक्सेस मिलने की प्रबल संभावना चल रही है, इसलिए समय का पूरा फायदा लें और खूब मेहनत करें.

Tags: Astrology, Horoscope

[ad_2]