Home धर्म साप्ताहिक राशिफल अक्टूबर 2023: इस हफ्ते कर्कवालों पर होगी कुबेर की कृपा!...

साप्ताहिक राशिफल अक्टूबर 2023: इस हफ्ते कर्कवालों पर होगी कुबेर की कृपा! मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें सिंह-कन्या का हाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

आपका कॉन्फिडेंस और अनुभव आपके लिए सफलता की नई इबारत लिखेगा.
इस समय आप काफी अच्छा पैसा बना पाएंगे.

November 2023 Weekly Horoscope: नवंबर 2023 के सप्ताह में 10 तारीख को धनतेरस है. इस हफ्ते में कर्क रा​शि के लोगों पर कुबेर की कृपा होगी. गवर्नमेंट टेंडर से आपको जबरदस्त लाभ होगा. शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में काम करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. काफी अच्छा पैसा बना पाएंगे. कन्यावालों भी इनकम ठीक-ठाक रहेगी. बैंक बैलेंस में वृद्धि नजर आएगी. खर्चों में कमी होगी. आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या का नवंबर 2023 का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. अभी दोस्तों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे. वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा और लव लाइफ भी सुधार की और होगी. आपको अपने रिश्ते के बारे में करीब से सोचना चाहिए. आपका कॉन्फिडेंस भी मजबूत होगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी. किसी गवर्नमेंट टेंडर में अप्लाई करने से आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है. शेयर मार्केट या फिर रियल एस्टेट में काम करना भी आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा. इस समय आप काफी अच्छा पैसा बना पाएंगे. नौकरी के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा.

आपका कॉन्फिडेंस और आपका अनुभव आपके लिए सफलता की नई इबारत लिखेगा. आपके बॉस भी आपसे खुश नजर आएंगे. आपको चुनौतियों से निपटते देखे, वे आपकी काबिलियत को परखेंगे. स्टूडेंट्स की बात करें तो अभी पढ़ाई के लिए उन्हें एकांत की आवश्यकता पड़ेगी. इसका ध्यान रखें. स्वास्थ्य के
लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. हालांकि, आपको अपने खानपान पर ध्यान रखना होगा. यात्रा करने के लिए सप्ताह के मध्य में कुछ दिन अच्छे रहेंगे.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा. अभी आपके खर्चे ज्यादा होंगे. परिवार के लोगों से थोड़ा तालमेल बिगड़ सकता है. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत भी बिगड़ सकती है, इसलिए इस समय थोड़ा ध्यान रखें. घर में कोई फंक्शन भी हो सकता है, जिसमें काफी लोग आएंगे. हालांकि, भाई-बहनों से कुछ मनमुटाव की संभावना है. गवर्नमेंट से लाभ के पक्के योग बनेंगे. आपके शत्रु धराशाई हो जाएंगे और आपको उनपर एक तरफा जीत मिलेगी. यदि आप किसी इलेक्शन में खड़े हो रहे हैं, तो आपको जीतने का अच्छा मौका मिल सकता है. नौकरी के लिए समय अनुकूल है, मेहनत जारी रखें और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें.

बिजनेस कर रहे लोग अपने काम के लिए काफी मेहनत करेंगे. काम में इतने रम जाएंगे कि अपनी सुध-बुध भी खो सकते हैं. लेकिन बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें और अच्छा भोजन करें. अपनी सेहत को भी नजरअंदाज न करें, तभी आप फिट रह पाएंगे. स्टूडेंट्स की बात करें तो टेक्निकल और मैनेजमेंट के स्टूडेंट के लिए यह समय अच्छा है. वे काफी बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो सप्ताह का शुरुआती समय अच्छा रहेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 नवंबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपका कॉन्फिडेंस भी काफी बढा रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी. हालांकि, अभी अचानक मन में प्रेम और प्रेम से बिछड़ने दोनों के भाव महसूस होंगे. एक तरफ आपको लगेगा कि आपको इस भौतिक संसार से विरक्त हो जाना चाहिए और दूसरी तरफ आप सभी भौतिक सुखों की कामना करने लगेंगे. इस प्रकार आपके मन में एक अंतर्द्वंद चलेगा, जो आपके दोस्तों को प्रभावित कर सकता है. चाहे आप विवाहित हों या फिर किसी लव लाइफ को एंजॉय कर रहे हों, यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको इसे सुधारने के लिए खुद ही प्रयास करने होंगे.

आपकी इनकम ठीक-ठाक रहेगी. बैंक बैलेंस में वृद्धि नजर आएगी. खर्चों में कमी होगी, जिससे आर्थिक
तौर पर समय अनुकूल रहेगा. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. आप अपने काम से भी संतुष्ट नजर आएंगे और आपके सीनियर से भी बिजनेस में कुछ नई डील प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. स्टूडेंट्स की बात करें तो वे अभी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे. इसका उन्हें उचित परिणाम भी हासिल होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती, लेकिन छोटी-मोटी
परेशानियों को भी नजरंदाज न करें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.

Tags: Astrology, Horoscope

[ad_2]

Exit mobile version