[ad_1]
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 21 October 2023)
आप का दिन अच्छी तरह से गुजरने वाला है. घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा. सुखमय प्रसंग बनेंगे. आप जो भी काम करेंगे, उसमें यश प्राप्त होगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय गुजरेगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा. अधीनस्थ सहकर्मियों से लाभ होगा. मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 21 October 2023)
आज का दिन आनंद से गुजरने वाला है. आज आप अधिक कल्पनाशील बने रहेंगे. साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना की प्रेरणा होगी. किसी प्रिय मित्र के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी. परिणाम स्वरूप दिनभर मन प्रसन्न रहेगा. संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे. विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए बहुत अच्छा समय है. आज आप परोपकार के काम में लगे रहेंगे.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 21 October 2023)
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा. स्फूर्ति का अभाव होगा. स्वजनों के साथ अनबन रहेगी. माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखें. पानी से हानि का डर रहेगा. लोगों के समक्ष अपमान न हो, इसलिए वाद-विवाद ना करें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 21, 2023, 04:20 IST
[ad_2]
