
[ad_1]
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 25 October 2023)
वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी. आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है. क्रोध पर भी आज संयम रखना पडे़गा. खर्च अधिक होगा. परिजनों के बीच विवाद न हो इसका ध्यान रखें. आज नए काम प्रारंभ न करें. नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे. सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 25 October 2023)
आज पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाने से दांपत्य जीवन में क्लेश हो सकता है. आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका ध्यान रखें. सांसारिक तथा अन्य मामलों के कारण भी आपका मन उदासीन रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में अपयश हो सकता है. भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद हो सकता है. कोर्ट-कचहरी से दूर रहें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 25 October 2023)
व्यावसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं. सहकर्मियों का साथ मिलेगा.पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा. शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे. आर्थिक लाभ होगा. रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
ये भी पढ़ें
आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2023: मेष राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा, वृष-मिथुन वालों को अधिकारियों का साथ मिलेगा
आज का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों की बिगड़ेगी तबीयत, धनु राशि वाले आनंद में रहेंगे
Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों का बढ़ेगा खर्च, कुंभ और मीन राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 25, 2023, 04:20 IST
[ad_2]










