[ad_1]
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 29 October 2023)
आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है. हर काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. पदोन्नति होने के योग हैं. अधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. परिजनों से किसी बात पर विचार-विमर्श होगा. घर की सुंदरता बढ़ाने में भी आप नए काम करेंगे. दफ्तर के काम आसानी से पूरे हो सकेंगे. माता से संबंध अच्छे रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. सरकार से भी लाभ होगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 29 October 2023)
आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है. खान-पान में सावधानी बरतें और बाहर के खाने से परहेज करें. वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी. आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे. इससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 29 October 2023)
आज का दिन आपके लिए शुभ है. यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी. व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढेगी. वस्त्र आभूषणों की खरीदी से मन आनंदित रहेगा. मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 29, 2023, 04:21 IST
[ad_2]
