[ad_1]
हाइलाइट्स
घर में एलोवेरा लगाने से तरक्की में आ रहीं समस्त बाधाएं दूर होती हैं.
इसे पश्चिम दिशा में लगाने से घर में मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं.
एलोवेरा का पौधे उत्तर पश्चिम दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए.
Aloevera Vastu tips: हमारे आसपास कई ऐसे पौधे हैं, जो चिकित्सीय और वास्तु गुणों से भरपूर हैं. इनमें एलोवेरा टॉप पर है. यह पौधा न सिर्फ आपकी सेहत और स्किन के लिए लाभकारी है, बल्कि वास्तु में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है. ऐसे में एलोवेरा को घर में लगाने का मतलब ही कई परेशानियों से दूर रहना है. वास्तु के अनुसार, घर में एलोवेरा लगाने से व्यक्ति की तरक्की में आ रहीं समस्त बाधाएं दूर हो सकती हैं. हालांकि इसका लाभ आपको तभी मिलेगा, जब आप इसको लगाते समय दिशा का ध्यान रखेंगे. सही दिशा में एलोवेरा लगाने से घर में मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है और जातक को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं एलोवेरा के उपाय और किस दिशा में लगाना बेहद शुभ-
इस दिशा में एलोवेरा लगाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एलोवेरा का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में यदि आप इसको घर में लगाते हैं तो परिवार में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन इसको लगाते समय ध्यान रखें कि इसे पश्चिम दिशा में ही लगाएं. क्योंकि पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं. साथ ही घर से आर्थिक संकट दूर होता है.
इस दिशा में एलोवेरा लगाने से लव लाइफ में होगा सुधार
घर में एलोवेरा लगाने से लव लाइफ में आ रही परेशानी दूर होती है. हालांकि, इस पौधे को लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखें. यदि आपकी लव लाइफ में समस्या चल रही है तो आपको अपने घर की पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाना सबसे शुभ होगा. ऐसा करे से आपके जीवन में प्यार बढ़ता है और प्रमोशन के योग बनते हैं. साथ ही घर में सकारात्मकता आती है.
इस जगह एलोवेरा लगाने से आर्थिक समस्या दूर होगी
यदि खूब मेहनत करने के बाद भी आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता है तो एलोवेरा का पौधा जरूर लगाना चाहिए. हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए अपने घर के बगीचे में या बालकनी में एलोवेरा का पौधा लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और मन अगर विचलित रहता है. इसके साथ ही मन शांत रहता है.
ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण का प्रिय पेड़ फल-फूल नहीं, देता है चमत्कारी मोती, इसकी माला पहनने से खुल जाएगी किस्मत, बरसने लगेगा धन और खुशियां
इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं एलोवेरा
यदि आप घर में एलोवेरा लगाना चाहते हैं तो दिशा का जरूर ध्यान रखें. क्योंकि यदि आप एलोवेरा के पौधे को सही दिशा में लगाएंगे तो फलदायी रहेगा. लेकिन गलत दिशा में लगाने से इसका लाभ नहीं मिलेगा. वास्तु के अनुसार, एलोवेरा का पौधा उत्तर पश्चिम दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: खरीदकर लाएं हैं ड्रेसिंग टेबल? इस दिशा में भूलकर भी ना रखें, पति-पत्नी में बढ़ेगा तनाव, घर में छा जाएगी कंगाली
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle, Religion
FIRST PUBLISHED : October 26, 2023, 02:41 IST
[ad_2]
