Egypt Mom Named Hanaa Mohammed Hassan Killed Her 5 Year Old Child Eat His Head Court Declared Him Insane

[ad_1]

Egypt Murder Crime: मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) में एक निर्दयी मां ने अपने 5 साल के मासूम बेटे को चाकू से काटकर मार डाला. इसके बाद वो उसके सिर को खा गई. अपने पांच साल के बेटे का सिर धड़ से अलग कर देने वाली मां का कहना है कि वह चाहती थी कि उसका बेटा हमेशा उसके साथ रहे और इसलिए उसने ऐसा किया. पुलिस के मुताबिक, काहिरा में हना मोहम्मद हसन नाम की 29 साल की महिला ने अपने बेटे का सिर खाने से पहले उसे चाकू से काटा था. मिस्र के एक कोर्ट ने हसन को आपराधिक रूप से पागल घोषित कर दिया है.

पानी में उबाल कर मां ने बेटे को खाया
ज़ागाज़िग के क्राइम कोर्ट के जजों ने फैसला सुनाया कि महिला को किसी भी तरह से बेगुनाह नहीं समझा जा सकता है. 30 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी हना मोहम्मद हसन को मनोरोग यूनिट में रखा जाए. कोर्ट का मानना है कि मां ने पागलपन की स्थिति में  अपने बेटे को मार डाला था. पुलिस के मुताबिक मां ने अपने बेटे के सिर को चाकू से काटने के बाद पानी में गरम करके खा लिया था.

महिला ने अपने बयान में कहा कि वो अपने बेटे को हमेशा अपने साथ रखना चाहती थी, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया. 

पूर्व पति के वजह से हत्या
कोर्ट के बयान में इस बात का खुलासा किया गया कि हना मोहम्मद हसन का पूर्व पति पत्नी की मेंटल प्रॉब्लम की वजह से अपने बेटे यूसुफ की कस्टडी के लिए केस लड़ रहा था. इस कस्टडी से बेटे को बचाने के लिए मां ने बेटे यूसुफ की हत्या कर दी. कोर्ट ने शुरुआती मनोचिकित्सीय रिपोर्टों से पाया की हसन को मानसिक बीमारी थी. इसी वजह से उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया.

उसने बाथरूम में अपने बेटे के सिर पर तीन बार चाकू से वार किया, उसके बाद उसका सिर जला दिया. बेटे के शरीर के बाकी हिस्सों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया. उसने ऐसा सबूतों को छिपाने के लिए किया.

ये भी पढ़ें:India-Canada Row: US ने भारत- कनाडा राजनयिक विवाद से किया किनारा! कहा-‘हमारे पास कोई जवाब नहीं’

[ad_2]