
[ad_1]
हाइलाइट्स
जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचेंगे और अपने परिवार पर ध्यान देंगे.
नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे. कोई नई नौकरी मिल सकती है.
गवर्नमेंट से जुड़कर आपको फायदा मिलने के योग बनेंगे.
October 2023 Weekly Horoscope: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कुंभ राशिवालों को नई नौकरी मिल सकती है. आपको अपनी योजनाओं में सफलता के लिए मानसिक तनाव को दूर भगाना होगा. खुद पर भरोसा रखें, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी. मकरवालों को कुछ नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती हैं, लेकिन आपको किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचना होगा. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का अक्टूबर के दूसरे सप्ताह का राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचेंगे और अपने परिवार पर ध्यान देंगे. अभी आप संतान के प्रति भी काफी पजेसिव रहेंगे. लव लाइफ में यह समय अच्छा रहेगा. अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी. एक दूसरे के साथ निकटता भी बढ़ेगी. नौकरी में स्थिति मजबूत तो रहेगी साथ ही आपके पदभार में बढ़ोतरी भी हो सकती है. कुछ नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचना होगा.
ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचें क्योंकि यह आपके विरुद्ध जा सकता है. बिजनेस के लिए समय अनुकूल रहेगा. परिवार में बुजुर्गों की सेहत बिगड़ने से मानसिक तनाव हो सकता है. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. यात्रा के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे. स्टूडेंट्स के लिए भी समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आपको अपनी योजनाओं में सफलता के लिए मानसिक तनाव को दूर भगाना होगा. खुद पर भरोसा रखें, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी. नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे. कोई नई नौकरी मिल सकती है या आपका वर्तमान नौकरी में ट्रांसफर भी हो सकता है. धर्म कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर आगे रहेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह समय सफलतादायक रहेगा. आप कुछ इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं. विवाहितों के गृहस्थ जीवन की गाड़ी ट्रैक पर लौट कर आएगी और आपकी दृष्टि में रोमांस का तड़का लगेगा. आप दोनों साथ में टाइम स्पेंड करने की कोशिश करेंगे और इससे आपका रिश्ता और भी खूबसूरत होगा.
लव लाइफ के लिए समय ठीक-ठाक है. आप अपने प्रिय के साथ दिल की बातें शेयर कर सकते हैं. हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि कोई भी ऐसा काम न करें, जो उन्हें अच्छा न लगे. सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्चे रहेंगे और इनकम सामान्य रहेगी. यात्रा के लिए सप्ताह का अंतिम दिन ही अच्छा है. फिर भी इस सप्ताह यात्रा से परहेज करने की कोशिश करें. स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. हायर एजुकेशन में रूकावट आ सकती है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप रिस्क लेने की प्रवृत्ति से भरपूर रहेंगे. बिजनेस में नया रिस्क लेंगे और आपको इसका फायदा मिलेगा. गवर्नमेंट से जुड़कर भी आपको फायदा मिलने के योग बनेंगे. सुदूर क्षेत्रों से व्यापार का लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को समझकर उसे आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. आप समय से दिए गए कार्यों को समय पर ही पूरा कर देंगे, जिससे आपकी एक अलग छवि बनेगी. आपकी पहचान आपको मजबूती देगी.
अभी आपकी सेहत भी मजबूत रहेगी. आप कुछ खर्चे छुपकर भी करेंगे, जिसके बारे में आपके परिवार वालों को भी पता नहीं होगा. विवाहित लोग अपने ससुराल वालों से मिलकर काफी खुश रहेंगे. आपसी संबंध
मजबूत बनेंगे. जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें इस समय अच्छे नतीजों का फायदा मिलेगा. आपका प्रिय इस समय काफी रोमांटिक हो सकता है. अभी आपके कुछ नये दोस्त भी बनेंगे. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्तम रहेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope
FIRST PUBLISHED : October 8, 2023, 09:31 IST
[ad_2]










