Israel Hamas War Israeli Survivors Describe The Terror At The Music Event Where At Least 260 People Were Slaughtered By Hamas Terrorists | दक्षिणी इजरायल के म्यूजिक फेस्टिवल में लोगों की खुशी कैसे गम में बदली, बचे लोगों ने बताया

[ad_1]

Hamas Music Fest Attack: शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज के पास ट्राइब ऑफ नोवा ट्रांस संगीत समारोह का आयोजन हुआ था, लेकिन इस संगीत समारोह की यादें दशकों तक इजरायल के नागरिकों के कानों में गूंजती रहेगी.  समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, समारोह में हजारों युवा पुरुष और महिलाओं ने शिरकत की थी. यहां वे लोग बेपरवाह झूम रहे थे. कई नए-पुराने दोस्त संगीत के धुन में उछल-कूद भी कर रहे थे. 

माया अल्पर नाम की महिला पर्यावरण के प्रति जागरूक स्वयंसेवकों की टीमों के साथ बार के पीछे खड़ी थीं और कचरा उठा रही थीं. इसके बाद वो पार्टी में आने वाले लोगों को मुफ्त वोदका (मादक पेय) की खुराक दे रही थीं. 

सुबह 6 बजे तक पार्टी चल ही रही थी कि अचानक रॉकेट हमले शुरू हो गए. पहले सबको लगा कि कहीं से अतिशबाजी हुई है, लेकिन जल्द ही उनका ये भम्र टूट गया. 

दरअसल ये हमास की ओर से दागे गए रॉकेट का हमला था. ओपन एयर ट्राइब ऑफ नोवा म्यूजिक फेस्टिवल पर शनिवार को हुआ हमला इजरायली इतिहास का सबसे भयानक नागरिक नरसंहार माना जा रहा है, जिसमें कम से कम 260 लोग मारे गए और अभी भी अज्ञात संख्या में लोगों को बंधक बना लिया गया है. कुछ लोग हमास के हमलों में बच गए और उन्होंने पूरे मंजर का गवाही दी. 

‘हमास के आतंकी गोलियों से भून रहे थे’

एसोसिएट प्रेस ने तेल अवीव के अरिक नानी के बात की है. वो अपना 26 वां जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी में गए थे. उन्होंने कहा, “हम एक खुले मैदान में छुप रहे थे और भाग रहे थे. हम एक ऐसी जगह पर फंसे थे जो सबसे बुरी साबित हुई. यह एक ऐसा आघात है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी”

समारोह में शामिल लोगों ने बताया कि जब रॉकेटों की ‘बारिश’ हो रही थी, तो आतंकवादी उत्सव स्थल पर जमा हो गए, जबकि उनके बाकी लोग कुछ दूर पर इंतजार कर रहे थे. वहां वे लोग शरण मांग रहे लोगों को गोलियों से भून रहे थे. ट्रकों और मोटरसाइकिलों पर आए कई आतंकवादियों ने बॉडी आर्मर पहन रखा था और एके-47 असॉल्ट राइफलें और ग्रेनेड लहरा रहे थे. 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मैं नहीं जानता की सर पर क्या सवार था, लेकिन वे लोग हमें इंसान की तरह नहीं देख रहे थे.”

ये भी पढ़ें:

‘हर हमले के बदले इजरायली बंधकों में से एक को देंगे सरेआम फांसी’, हमास की इजरायल को वॉर्निंग

[ad_2]