Israel Hamas War Live Updates news conflict between Palestine government with Benjamin Netanyahu country Israel | Israel Hamas War Live Updates: US प्रेसिडेंट जो बाइडेन करेंगे इजरायल का दौरा, इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा

[ad_1]

Israel Hamas War Live Updates: इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच पिछले 11 दिनों से जारी जंग ने दुनिया की नींद उड़ा रखी है. इन 11 दिनों के दौरान युद्ध में सरेआम मासूम लोगों की जानें जा रहीं हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,400 है और लगभग 3,500 घायल हैं. इसके अलावा गाजा पट्टी में रहने वाले फलस्तीनियों की मरने वालों की संख्या 2800 है और करीब 11 हजार लोग बुरी तरह से घायल हैं.

आपको बता दें कि इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर को जंग की शुरुआत हुई थी. फलस्तीनी के चरमपंथी लड़ाकू समूह हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे थे. इसके अलावा हमास ने इजरायल में घुसकर सैकड़ों की संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया और कई लोगों को बंदी बनाकर गाजा पट्टी ले गए, जिसमें सैकड़ो की संख्या में दूसरे मुल्क के लोग भी शामिल हैं.

इजरायल और हमास के युद्ध को रोकने के लिए दुनिया के काफी बड़े देश अपने तरीके से कोशिश में लगे हुए हैं, जिसमें अमेरिका, चीन, रूस और सऊदी अरब देश शामिल. इन सभी देशों ने शांति स्थापित करने का आग्रह किया है. हालांकि, इस वक्त इजरायल किसी भी हाल में मध्यस्थता के मूड में नहीं है. उसने सारे आम घोषणा कर दिया है कि वो हमास को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ने वाला है. उसने इसके लिए फलस्तीनियों को गाजा पट्टी खाली करने का भी आदेश दे चुका है, जिसके बाद लाखों की संख्या में फलस्तीनी लोग युद्धग्रस्त इलाके से दूर जाने लगे. इस दौरान उन्होंने ये आरोप लगाया कि हमास के लोग उन्हें जाने से रोक रहे हैं.

इजरायल ने गाजा पट्टी को खाली करने का आदेश इसलिए दिया है क्योंकि वो अपनी जमीनी सेना को गाजा पट्टी में दाखिल कराने के बाद हमास का पूरी तरह से सफाया करना चाहता है. हालांकि, कल अमेरिका से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि वो हमास का खात्मा करने, लेकिन गाजा पर कब्जा करने के बारे में नहीं सोचे. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करने के लिए बुधवार (18 अक्टूबर) को इजरायल का दौरा करेंगे. वहीं इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि ये एक लंबा युद्ध होगा और कीमत अधिक होगी.

[ad_2]