Shahid Kapoor Revealed His First Look From The Upcoming Movie Deva On Dussehra 2023 Film Will Be Released On 24 October 2024 | DEVA: Shahid Kapoor ने दशहरे पर फैंस को दिया तोहफा, अपकमिंग मूवी DEVA से अपना धांसू लुक किया रिवील, जानिए

[ad_1]

Deva Release Date: शाहिद कपूर बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. शाहिद ने साल 2003 में रोमांटिक कॉमेडी इश्क-विश्क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘जब वी मेट’, ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी तमाम हिट फिल्में दी.

 शाहिद की ‘कबीर सिंह’ तो उनके करियर को अलग ही मुकाम पर ले गई. वहीं ओटीटी पर भी एक्टर ने ‘फर्जी’ और फिर ‘ब्लडी डैडी’ से धमाल मचाया. वहीं अब शाहिद ‘देवा’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर गदर मचाने की तैयारी कर रहे हैं. दशहरे के मौके पर एक्टर ने अपनी इस थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

दशहरे पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की रिलीज डेट आई सामने
शाहिद कपूर जल्द ही पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. मेकर्स ने एक्टर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल जारी कर दिया है जिसका नाम ‘देवा’ है. दहशहरे पर फैंस को तोहफा देते हुए शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. बता दें कि शाहिद और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ अगले साल दशहरा पर दस्तक देगी. यानी ये फिल्म 11 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

 


देवा’ से शाहिद का पहला लुक भी हुआ रिवील
इतना ही नहीं फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने ‘देवा’ से शाहिद कपूर का लुक भी रिवील कर दिया है. पोस्टर में शाहिद क्रिस्प व्हाइट शर्ट पहने हुए, छोटे बाल और दाढ़ी वाले चेहरे के साथ नजर आ रहे हैं. उन्हें ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं. उन्हें हाथ में बंदूक पकड़े हुए भी देखा जा सकता है, जो फिल्म से उनके पहले लुक को और भी दिलचस्प बना रहा है. यकीननन शाहिद का ये लुक बेहद दमदार है और अब फैंस फिल्म से जुड़ी और डिटेल्स जानने के लिए काफी बेसब्र हो रहे हैं.

बता दें कि देवा का डायरेक्शन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: शो पर सवाल उठाना अनुराग डोभाल को पड़ा भारी, ‘बिग बॉस’ ने लगा दी क्लास, यूके राइड के गेम प्लान का कर दिया पर्दाफाश

 



[ad_2]