
[ad_1]
इजरायल और हमास की जंग के बीच शनिवार (28 अक्टूबर) को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया है. मिस्र के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि दोनों नेताओं ने गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियानों के अपडेट और नागरिक जीवन पर इसके विनाशकारी प्रभावों या पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पैदा हुए खतरे के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया.
प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति अल-सिसी ने संघर्ष विराम की दिशा में आगे बढ़ने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में समन्वय के मिस्र के प्रयासों को जारी रखने की बात कही. उन्होंने गाजा में इजरायल के जमीनी हमले गंभीर, मानवीय और सुरक्षा से संबंधित परिणामों को लेकर चेताया. उन्होंने राजनयिक स्तर पर तत्काल समाधान खोजने के लिए एकीकृत अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया.
[ad_2]











