Hrithik Roshan Shares Special Post On Saba Azad Says It Feels Like With You Like Home | Saba Azad Birthday: ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट, लिखा

[ad_1]

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बारे में फैंस हर बात जानना चाहते हैं. सबा आजाद आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सबा के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने ढेर सारा प्यार लुटाया है. ऋतिक ने सबा के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह उन पर प्यार लुटा रहे हैं.  ऋतिक ने पोस्ट में लिखा है कि सबा के साथ उन्हें घर जैसा महसूस होता है.

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद का हाथ पकड़े हुए फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. सबा ने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप टॉप और ग्रे जॉगर पहना हुआ है. वहीं ऋतिक ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर पहने नजर आ रहे हैं.

सबा पर लुटाया प्यार
ऋतिक रोशन ने सबा के लिए लिखा- हम सब वह जगह ढूंढते हैं जहां आप पार्टनरशिप में प्रेरणा और सुरक्षा महसूस कर सकते हैं. बस, एक साथ चिल्लाने में सक्षम होने के लिए काफी है, “चलो जीवन, जो तुम्हारे पास है उसे दे दो, एडवेंचर शुरू करते हैं !!” आपके साथ ऐसा ही महसूस होता है. घर जैसा. जहां से एडवेंचर शुरू होता है. किसी भी चीज में जादू बनाना. ये ही मैंने तुमसे सीखा है सा. जैसी तुम हो वैसी रहने के लिए शुक्रिया. हैप्पी बर्थडे माइ लव.

सबा और ऋतिक अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. सबा अक्सर ऋतिक के घर होने वाले फंक्शन में नजर आती हैं. सबा ऋतिक की फैमिली के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज होगी. फाइटर में दीपिका और ऋतिक दोनों ही जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Photos: हल्दी के बाद वरुण तेज-लावण्या की Mehandi की तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल, कपल आज लेगें सात फेरे

[ad_2]