Dhanteras 2023: धनतेरस पर ये 5 राशिवाले होंगे मालामाल, लक्ष्मी-कुबेर कृपा से धन-संपत्ति, सफलता और तरक्की मिलेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे!

[ad_1]

हाइलाइट्स

मेष: इस साल का धनतेरस आर्थिक पक्ष और व्यवसाय दोनों के लिए ही शानदार रहेगा.
कर्क: धनतेरस के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धन और संपत्ति में वृद्धि का योग है.
वृश्चिक: धनतेरस के दिन आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे.

इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को है. इस बार का धनतेरस मेष समेत 5 राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ फलदायी होने वाला है. धनतेरस के दिन इन राशि के लोगों पर धन की देवी माता लक्ष्मी और धनपति कुबेर की कृपा होने वाली है. इससे उनके धन का संकट दूर होगा और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में तरक्की का योग है और आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे. उपहार का लाभ प्राप्त होगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी बता रहे हैं कि किन 5 राशिवालों के लिए धनतेरस शुभ फलदायी हो सकता है.

धनतेरस 2023: ये 5 राशिवाले होंगे मालामाल
मेष: इस साल का धनतेरस आपकी राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. आपका आर्थिक पक्ष और व्यवसाय दोनों ही शानदार रहेगा. आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए अच्छी योजना बनाने में सफल होंगे. आज के दिन आपके पास धन का आगमन रहेगा. धन लाभ से बैंक बैलेंस बढ़ेगा. आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और विजय आपकी होगी. सेहत में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें: इस बार कब है दिवाली, 12 नवंबर या 13 को? ज्योतिषाचार्य से जानें दीपावली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

कर्क: धनतेरस के दिन घर में उत्सव का माहौल होगा. आज किए गए कार्य सफल होंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धन और संपत्ति में वृद्धि का योग है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन खुश रहेगा. धनतेरस पर किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा. शत्रुओं पर आपकी जीत होगी. आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी.

सिंह: धनतेरस का उत्सव आपके जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा. बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा. बिजनेस में यह दिन सफलता का रहेगा. आपके सही फैसले से बिजनेस में लाभ होगा. धन का संकट नहीं रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखद होगा और उपहार प्राप्त होंगे. धनतेरस पर वाणी का प्रभाव अच्छा होगा. बात से ही काम बनेंगे और लोग भी प्रभावित होंगे.

ये भी पढ़ें: दिवाली बाद इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, 1 महीने धन की नहीं रहेगी कमी, सूर्य कृपा से आएंगे अच्छे दिन!

वृश्चिक: धनतेरस के दिन आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी. आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. दिवाली बोनस पाकर खुश होंगे. त्योहार में धन खर्च होगा, लेकिन आप बचत भी करने में सफल रहेंगे. जिन लोगों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं. य​ह दिन आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं.

धनु: धनतेरस के अवसर पर आपको कोई खुशखबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं, जिससे आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी. बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ का प्रबल योग बना हुआ है. कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी. आपके मान और सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. धनतेरस के दिन आप कोई नया काम शुरु कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. सेहत ठीक रहेगी.

Tags: Astrology, Dhanteras, Dharma Aastha

[ad_2]