
[ad_1]
Tiger 3 First Day Advance Booking Report: सलमान खान और कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 इसी दिवाली, 12 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसका कलेक्शन बता रहा है कि टाइगर 3 दिवाली पर रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. बता दें कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने अपनी रिलीज के पहले दिन के लिए 46 लाख 2 हजार 327 टिकट बेचे हैं. इसी के साथ फिल्म ने 12.43 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. टाइगर 3 के लिए यह एक पॉजीटिव रिस्पॉन्स है. अभी फिल्म की रिलीज में 2 दिन बाकी है जिसमें यह संख्या बढ़ सकती है.
बता दें कि टाइगर 3 यश चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म है जिसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म में सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे तो वहीं कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का रोल अदा करेंगे. इसके अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का खास कैमियो नजर आएगा.
ये भी पढ़ें: Confirm! प्रेग्नेंट हैं Anushka Sharma, वायरल वीडियो में पहली बार साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, फैंस बोले- ‘छोटा विराट आने वाला है…’
[ad_2]











