
[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 11 November 2023)
क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को नरम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं. नियमों से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें. कोई कनफ्यूजन हो, तो आज उसे दूर करने का प्रयास करें. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है. दोपहर के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 11 November 2023)
जीवनसाथी की तलाश के लिए आज का दिन शुभ है. आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं. मित्रों के साथ प्रवास पर घूमने जा सकते हैं. जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक गुजरेगा. दोपहर के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढे़गी. किसी के साथ गुस्से वाला व्यवहार ना करें. मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 11 November 2023)
आज आपकी कार्य की योजनाएं अच्छी तरह से पूरी होंगी. व्यापार में भी सफलता मिलेगी. कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिश्रम के अनुसार पद में भी उन्नति होगी. परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा. मित्रों से हुई भेंट से मन खुश रहेगा. प्रवास और पर्यटन का योग है. आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ है. संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें: आज का राशिफल, 11 नवंबर 2023: मेष वालों को यश-कीर्ति मिलेगी, वृष, मिथुन राशि वाली महिलाओं को मायके से गुड न्यूज मिलेगी
11 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क वालों को छोटी दिवाली के दिन आर्थिक कष्ट होगा, सिंह, कन्या वालों को अचानक धन लाभ होगा
Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों के गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव होगा, कुंभ, मीन राशि वाले यात्रा को टाल दें
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 04:30 IST
[ad_2]









