17 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को काम में यश प्राप्त होगा, सिंह, कन्या वालों की पत्नी के साथ होगी अनबन

[ad_1]

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 17 November 2023)

व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा. कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा. परिजनों के साथ आज आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे. मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थता का अनुभव होगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. काम में यश प्राप्त होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 17 November 2023)

आज रचनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है. विद्यार्थी अभ्यास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे. स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मानसिक एकाग्रता के लिए अपने गुस्से पर संयम रखें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 17 November 2023)

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संकेत हैं. शारीरिक ताजगी का आज अभाव रहेगा और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रहेगी. पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है. अनबन हो सकती है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति के कामों में सावधानी बरतें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]