PM Modi Congratulates Argentina New President Javier Milei

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली को बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोमवार (20 नवंबर) को अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया, ”जेवियर माइली को  राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई. भारत-अर्जेंटीना रणनीतिक साझेदारी में विविधता लाने और उसका विस्तार करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.” 

जेवियर माइली ने किया था गरीबी से निपटने का वादा

माइली ने रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया. अपने धुर दक्षिणपंथी लोकलुभावन चुनावी अभियान के दौरान मिलेई ने बढ़ती मुद्रास्फीति और गरीबी से निपटने के लिए देश में बदलाव लाने का वादा किया था.

अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 99.4 प्रतिशत वोट में माइली को 55.7 प्रतिशत और वित्त मंत्री सर्जियो मासा को 44.3 प्रतिशत वोट मिले.



[ad_2]