
[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 16 November 2023)
आज के दिन आप थकान, आलस्य और चिंता का अनुभव करेंगे. आज आपमें ताज़गी और स्फूर्ति नहीं रहेगी. बात-बात में आपको गुस्सा आएगा. नौकरीपेशा लोग आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यवसाय में भी आर्थिक मामलों के लिए कठिन परिश्रम करना होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक काम में जाना हो सकता है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 16 November 2023)
आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. किसी नए काम की शुरुआत ना करें. खान-पान में विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी. संभव हो तो प्रवास टालें. निश्चित समय में आपका काम पूरा नहीं कर पाएंगे. योग और ध्यान से आप शांत रह सकते हैं.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 16 November 2023)
आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे. मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन गुजार सकेंगे. सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे. दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों की पुत्र से हो सकती अनबन, कुंभ-मीन वालों का सांसारिक जीवन आनंदमयी रहेगा
आज का राशिफल: तुला राशि वाले नए कार्य की कर सकते शुरुआत, वृश्चिक और धनु राशि वाले वाणी पर संयम रखें
16 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, सिंह, कन्या वालों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 16, 2023, 04:10 IST
[ad_2]











