Israel Hamas Ceasefire In Gaza Today 13 Hostages Will Meet Families | इजरायल-हमास के बीच लागू हुआ सीजफायर, कुछ घंटों के बाद परिवारों से मिल सकेंगे 13 बंधक, इजरायली सेना बोली

[ad_1]

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल-हमास जंग के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. शुक्रवार से दोनों पक्षों के बीच युद्ध कुछ दिनों के लिए थम चुका है. अब से कुछ घंटों के बाद हमास की ओर से 13 बंधकों का जत्था रिहा किया जाएगा. इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल होंगे.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया से कहा है कि वे बंधकों की लिस्ट को सार्वजनिक न करें. हालांकि सीजफायर के कुछ घंटे पहले गाजा के एक अस्पताल के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इजरायल ने वहां हमले किए हैं. कतर ने कहा है कि बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपा जाएगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दोनों पक्षों ने तय किया है कि अस्थाई युद्ध-विराम के बाद जंग फिर से जारी रहेगी. 

सीजफायर के बाद कैसा है माहौल?

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के 15 मिनट के भीतर ही दक्षिणी इजरायल में रॉकेट साइरन बजने लगे. इजरायली अखबार ने दावा किया कि ये हमास के लड़ाकों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन है. 

अल-जजीरा के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के करीब आधे घंटे के बाद ही गाजा के घरों से लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है. हालांकि वे डर रहे हैं लेकिन बच्चे गलियों में निकल कर खेल रहे हैं. 

‘आने वाले दिन बहुत कठिन’

इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, “आने वाले कुछ दिन हम सब के लिए कठिन होंगे, कुछ भी तय नहीं है. कभी भी कुछ भी हो सकता है. सीजफायर की प्रक्रिया के दौरान भी बदलाव हो सकते हैं.” उन्होंने कहा, “जंग को किस दिशा में ले जाना है हम उसकी तैयारी कर रहे हैं.” हमास ने सीजफायर समझौते के लिए कतर और मिस्र को शुक्रिया अदा किया है. हमास के अधिकारियों ने समझौते में देरी के लिए इजरायल पर आरोप लगाए हैं. 

क्या होंगी शर्तें?

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद-अल अंसारी ने दोहा में कहा कि 5 दिन के युद्ध-विराम के एवज में 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा. इसके अलावा इजरायल भी 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. समाचार एजेंसी एपी ने हमास के हवाले से जानकारी दी कि सीजफायर के दौरान मानवीय सहायता के लिए हर रोज 200 ट्रकों को गाजा भेजा जाएगा. 

जंग में दोनों पक्षों की ओर से कम से कम 14,500 लोगों की जान जा चुकी है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में इजरायली हमले की वजह से कम से कम 13, 300 लोग मारे गए हैं. 

ये भी पढ़ें:
Pakistan Former Minister Sheikh Rashid: पाक के पूर्व गृह मंत्री का वीडियो वायरल, भारत को दी धमकी, कहा- पूरे हिंदुस्तान में 22 पाकिस्तान बनेंगे

[ad_2]