चीन की सीमा के पास लापता हुए रूसी अंगारा एयरलाइंस के विमान का मलवा मिला, पांच बच्चों समेत सभी 50 यात्रियों की मौत

अंगारा एयरलाइन के एक यात्री विमान का गुरुवार (24 जुलाई) को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। विमान चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में पांच बच्चों समेत 50 लोग सवार थे। यह रूस के सुदूर पूर्व में उड़ान भर रहा था।

अंगारा एयरलाइन के एक यात्री विमान का गुरुवार (24 जुलाई) को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। विमान चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में पांच बच्चों समेत 50 लोग सवार थे। यह रूस के सुदूर पूर्व में उड़ान भर रहा था।

रूस से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। चीन की सीमा के पास 50 लोगों को लेकर जा रहा एक रूसी यात्री विमान अचानक लापता हो गया है। लापता विमान अंगारा एयरलाइंस का बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अमूर क्षेत्र में विमान का मलवा मिल गया है और सभी यात्रियों की मौत हो गई है. 24 जुलाई को रूस के सुदूर पूर्व में लगभग 50 यात्रियों को ले जा रहे एएन-24 यात्री विमान से रूसी एटीसी का संपर्क टूट गया था.

चीन सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर जा रहा था

न्यूज एजेंसी ने बताया कि अंगारा एयरलाइन का यह विमान चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था। माना जा रहा है कि जब उसका संपर्क टूटा, तब वह अपने मंजिल से कुछ ही किलोमीटर दूर था। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल राहत और बचाव एजेंसियां अलर्ट पर हैं। विमान की तलाश जारी है।

रायटर्स ने स्थानीय इमरजेंसी मिनिस्ट्री के हवाले से बताया कि विमान चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के शहर टिंडा के अपने मंजिल के पास पहुंचते समय एटीसी की रडार स्क्रीन से गायब हो गया। क्षेत्रीय गवर्नर वसीली ओरलोव ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विमान में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे।

फाइनल प्वाइंट के पास यह चेक-इन करने में विफल

इमरजेंसी सर्विस ने एजेंसी को बताया कि एएन-24 विमान खाबरोवस्क-ब्लागोवेशचेंस्क-टिंडा रूट पर उड़ान भर रहा था। फाइनल प्वाइंट के पास यह चेक-इन करने में विफल रहा। इससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। फिलहा विमान की तलाश के लिए सभी आवश्यक बल और साधन तैनात कर दिए गए हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख जांचकर्ताओं ने 11 साल पहले पूर्वी यूक्रेन में रूसी प्रॉक्सी फोर्स द्वारा एमएच 17 को मार गिराए जाने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दोषी ठहराया था।

मेक्सिको सिटी के रनवे पर बोइंग 737 से टकराया विमान

इससे पहले सोमवार को मेक्सिको सिटी के रनवे पर एयरो मेक्सिको का एक विमान डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग 737 जेट से लगभग टकरा गया। यह घटना उस समय हुई जब एयरोमेक्सिको का विमान लैंडिंग के लिए आ रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से उड़कर डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग 737 जेट के सामने आ गया, जो पहले से ही उड़ान भर रहा था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि डेल्टा फ्लाइट 144 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ एयरोप्यूर्टो इंटरनेशनल बेनिटो जुआरेज़ के रनवे पर उतरने ही वाली थी।

यह भी पढ़ें: एअर इंडिया की दोहा जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, उड़ान के दो घंटे बाद वापस बुलाया

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02