यूपी के कानपुर से झारखंड और राजस्थान के लिए तीन अगस्त से नई ट्रेन, गोविन्दपुरी, फतेहपुर और इटावा से होकर गुजरेगी

कानपुर से झारखंड और राजस्थान के लिए एक नई साप्ताहिक ट्रेन 3 अगस्त, 2025 से नियमित रूप से शुरू हो रही है। यह ट्रेन गोड्डा (झारखंड) से दौराई (अजमेर, राजस्थान) के बीच चलेगी। यह कानपुर के गोविंदपुरी, फतेहपुर और इटावा स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों के लिए झारखंड और राजस्थान का सफर आसान हो जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर से झारखंड और राजस्थान के लिए एक नई साप्ताहिक ट्रेन 3 अगस्त, 2025 से नियमित रूप से शुरू हो रही है। यह ट्रेन गोड्डा (झारखंड) से दौराई (अजमेर, राजस्थान) के बीच चलेगी। यह कानपुर के गोविंदपुरी, फतेहपुर और इटावा स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों के लिए झारखंड और राजस्थान का सफर आसान हो जाएगा।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर से राजस्थान और झारखंड जाने वाले यात्रियों को और ज्यादा ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। गोविंदपुरी फतेहपुर व इटावा के रास्ते तीन अगस्त से नई ट्रेन मिलेगी। गोड्डा-दौराई साप्ताहिक गाड़ी 26 जुलाई को उद्घाटन विशेष के रूप में गुजरेगी। अगस्त से नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।

रेलवे झारखंड के गोड्डा स्टेशन से राजस्थान के अजमेर के दौराई तक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा। ट्रेन का ठहराव गोविंदपुरी, फतेहपुर व इटावा रेलवे स्टेशनों पर होगा। 26 जुलाई को उद्घाटन विशेष के रूप में ट्रेन पहली बार इन स्टेशनों से गुजरेगी।

पैंट्रीकार समेत ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 19603/19604 दौराई-गोड्डा-दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी। 26 जुलाई को गोड्डा-दौराई (वन वे) उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी के रूप में इसे चलाया जाएगा। ट्रेन में एसी द्वितीय के दो, तृतीय एसी के तीन, इकोनामी कोच तीन, पैंट्रीकार एक, स्लीपर के सात, सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर एक, एसएलआरडी एक समेत 22 कोच होंगे।

सेंट्रल से गुजरने वाली अजीमाबाद एक्सप्रेस राजगीर तक चलेगी

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, सेंट्रल स्टेशन के रास्ते गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) अब बिहार के राजगीर स्टेशन तक चलेगी। राजगीर से 25 जुलाई व अहमदाबाद से 28 जुलाई से यह निर्णय प्रभावी होगा।

ट्रेन का विवरण

नाम: गोड्डा-दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19603/19604)

नियमित परिचालन: 3 अगस्त, 2025 से

मार्ग: यह ट्रेन राजस्थान (अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस जंक्शन, नामका थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी), हरियाणा (गुरुग्राम), दिल्ली, उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज के सूबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन), बिहार (भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, क्यूल, झाझा) और झारखंड (जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा, प्रायाहट) होते हुए गोड्डा पहुंचेगी। यह नई ट्रेन सेवा राजस्थान, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।