वर्ल्ड कप में जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेटरों का आगाज, श्रीलंका को 59 रनों से दी मात

IND vs SL Women World Cup:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया है। टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट पर 269 रन का लक्ष्य दिया था। भारत की जीत में अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका रही।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया। सोशल मीडिया

IND vs SL Women World Cup:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया है। टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट पर 269 रन का लक्ष्य दिया था। भारत की जीत में अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका रही।

IND vs SL Women World Cup:अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा के अर्धशतक के बाद भारत ने अपने स्पिनरों के फिरकी के जादू की बदौलत आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। 47 ओवर के उद्घाटन मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 59 रन से हराकर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

डकवर्थ लुईस पद्धति से हुआ मैच का फैसला

डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत के 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ऑफ स्पिनरों दीप्ति (54 रन पर तीन विकेट) और स्नेह राणा (32 रन पर दो विकेट) तथा श्री चरणी (37 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने 45।4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। कप्तान चामरी अटापट्टू 43 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि निलाक्षिका सिल्वा ने 35 रन बनाए।

छह विकेट पर भारत का स्कोर था 124 रन

भारत इससे पहले दो ओवर में चार विकेट गंवाने के बाद एक समय छह विकेट पर 124 रन बनाकर मुश्किल में था। लेकिन अमनजोत (57 रन, 56 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और दीप्ति (53 रन, 53 गेंद, तीन चौके) ने सातवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी करके भारत को आठ विकेट पर 269 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। हरलीन देओल (48 रन, 64 गेंद, छह चौके) ने भी उम्दा पारी खेली।

बारिश के कारण मैच 47 ओवर का हुआ

भारतीय पारी के दौरान कई बार बारिश का खलल पड़ा जिससे मुकाबले को 47 ओवर का कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 10 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की। कप्तान अटापट्टू (43) शुरू से ही अच्छी लय में नजर आई। उन्होंने अमनजोत पर पारी का पहला चौका जड़ने के बाद क्रांति गौड़ पर छक्का भी मारा। क्रांति ने हालांकि हसिनी परेरा (14) को बोल्ड करके विश्व कप में अपना पहला विकेट हासिल किया।

दीप्ति ने अटापट्टू को बोल्ड किया

हर्षित समरविक्रम ने आते ही अमनजोत पर तीन चौके मारे जबकि अटापट्टू ने दीप्ति का स्वागत छक्के और चौके के साथ किया। हालांकि दीप्ति ने अटापट्टू को बोल्ड करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अटापट्टू ने 47 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। हर्षिता समरविक्रम (29) और विश्मी गुणारत्ने ने 22वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने हालांकि अगले ओवर में हर्षिता को एलबीडब्ल्यू कर दिया जबकि अमनजोत ने अगले ओवर में गुणारत्ने को एलबीडब्ल्यू किया।

अमनजोत ने शुरुआत से ही संयम दिखाया

इससे पहले विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहीं अमनजोत ने शुरुआत से ही संयम दिखाया और स्ट्राइक रोटेट की। उन्होंने ढीली गेंदों को सबक सिखाने में भी कोई कोताही नहीं बरती। इस भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि 18, 37 और 50 रन के स्कोर पर तीन जीवनदान भी मिले। अमनजोत ने मात्र 45 गेंद में विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया जिसमें आक्रामकता और नियंत्रण का शानदार मिश्रण था।

स्नेह राणा ने 15 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए

अनुभवी बल्लेबाज दीप्ति ने दूसरे छोर पर मोर्चा संभाला और इस दौरान अपना 16वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। स्नेह राणा ने भी 15 गेंद पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन की शानदार पारी खेली और भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। खिताब की प्रबल दावेदार और घरेलू मैदान पर खेल रही भारत की टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका की बाएं हाथ के स्पिनर इनोका रणवीरा (46 रन पर चार विकेट) ने भारत का स्कोर छह विकेट पर 124 रन कर दिया।

यह भी पढ़ें:

पांच अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ

रणवीरा (39 वर्ष) ने अच्छी तरह जम चुकी हरलीन, जेमिमा रोड्रिग्स (0) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) को पांच गेंद के भीतर आउट करके भारतीय मध्यक्रम को ध्वस्त किया। श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू ने ऋचा घोष को आउट करके भारत को एक और झटका दिया जिससे भारतीय टीम ने चार रन पर चार विकेट गंवा दिए। उदेशिका प्रबोधनी ने इससे पहले चौथे ही ओवर में फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना (08) को पवेलियन भेजा। 5 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02