
President Murmu flying in Rafale: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। बुधवार को उन्होंने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में उड़ान भरी। इस विमान को एक महिला पायलट ने उड़ाया। इस दौरान उन्होंने देश की सैन्य शक्ति के प्रति सम्मान दर्शाते हुए वायुसेना के जवानों का मनोबल बढ़ाया।
President Murmu flying in Rafale: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में पहली बार उड़ान भरी। इस विमान ने करीब बीस मिनट तक उड़ान भरी। राष्ट्रपति जिस विमान में सवार थीं, उसे एक महिला पायलट चला रही थीं। इससे पहले उन्हें अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के जवानों द्वार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े वायुवीरों को किया सम्मानित
राष्ट्रपति इस बीच ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े वायुवीरों को सम्मानित करेंगी। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज सहित कई रक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने बतौर राष्ट्रपति पुणे के लोहगांव एयरफोर्स बेस से सुखोई-30 एमकेआइ में उड़ान भरी थी। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं जिन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
सुखोई-30 विमान में भी भरी उड़ान
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार हरियाणा के दौरे पर रहेंगी, जहां वह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल विमान से उड़ान भरेंगी। तीनों सेनाओं की प्रमुख मुर्मु ने 8 अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी और वह ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति बन गई थीं।

ऑपरेशन सिंदूर में रही राफेल की भूमिका
कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। 6-7 मई को आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में फाइटर जेट राफेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
यह भी पढ़े :
- एक से दो नवंबर के बीच छह घंटे तक के लिए बंद रहेंगे आईआरसीटीसी के सभी एप, जानें क्यों?
- सरकारी कर्मचारियों के वेतन में जल्द होगा इजाफा, आठवें वेतन आयोग के गठन को कैबिनेट की मंजूरी
- भारत ने सेमीफाइनल की राह में बिछाए शोले, स्मृति और हरमनप्रीत की पारी गई बेकार
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











