एक से दो नवंबर के बीच छह घंटे तक के लिए बंद रहेंगे आईआरसीटीसी के सभी एप, जानें क्यों?

IRCTC ticket booking news: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एक नवंबर की रात 11:45 बजे से दो नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक आप किसी भी ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं करा पाएंगे। इसके अलावा चार्टिंग, करेंट बुकिंग, सहित 139 और आईआरसीटीसी एप की सुविधा नहीं मिलेगी। इसकी वजह है आइआरसीटीसी व क्रिस के यात्री आरक्षण प्रणाली के डेटाबेस फाइलों का कंप्रेशन।

प्रतीकात्मक फोटो भारतीय रेल और आईआरसीटीसी।

IRCTC ticket booking news: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एक नवंबर की रात 11:45 बजे से दो नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक आप किसी भी ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं करा पाएंगे। इसके अलावा चार्टिंग, करेंट बुकिंग, सहित 139 और आईआरसीटीसी एप की सुविधा नहीं मिलेगी। इसकी वजह है आइआरसीटीसी व क्रिस के यात्री आरक्षण प्रणाली के डेटाबेस फाइलों का कंप्रेशन।

IRCTC ticket booking news: रेलवे के करंट रिजर्वेशन लेने वाले यात्रियों को शनिवार रात से रविवार की सुबह तक को दिक्कत होगी। कोलकाता स्थित आइआरसीटीसी व क्रिस के यात्री आरक्षण प्रणाली के पीएनआर फाइलों एवं डेटाबेस फाइलों कंप्रेशन किया जाएगा। मालदा मंडल के पीआरए गुड्डू साह ने बताया कि उक्त कार्य के कारण इस दौरान 1 नवंबर की रात 11:45 बजे से 2 नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक रिजर्वेशन प्रभावित रहेगा।

विक्रमशिला एक्सप्रेस में सीटें खाली

छठ पूजा के बाद मंगलवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को चढ़ाने के लिए रेल प्रशासन को मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस ट्रेन में उम्मीद से काफी संख्या में यात्री चढ़े। इस ट्रेन में चार जनरल बोगियां हैं। जिसमें चार सौ यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। मंगलवार को करीब डेढ़ सौ यात्री से चढ़े। इसकी वजह से मारामारी की स्थिति नहीं होने के कारण रेल पुलिस और रेलवे कर्मियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

देरी से चली जनसेवा व गरीब रथ एक्सप्रेस

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एडीआरएम शिव प्रसाद कुमार यहां दो दिन के लिए कैंप करेंगे। इधर, विक्रमशिला एक्सप्रेस में भीड़ कम थी, लेकिन अपने तय समय से आधा घंटे अधिक देरी से भागलपुर स्टेशन से रवाना हुई भागलपुर से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित लोकल ट्रेनों में भीड़ रही। चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति थी। देरी से खुलने के पीछे डाउन में इस ट्रेन का निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंचना बताया गया है।

परेशान रहे सैकड़ों यात्री

जनसेवा एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि दिल्ली से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस भी तय समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। इसकी वजह से अप में खुलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस दोपहर डेढ़ बजे के बजाय शाम चार बजे यहां से रवाना हुई। ट्रेनों के विलंब संचालन के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े :

न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल, संचालन बाधित

14003 अप न्यू फरक्का एक्सप्रेस का मंगलवार को महाराजपुर स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। इसकी वजह से दिन के 11.25 बजे साहिबगंज और भागलपुर स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। दूसरा इंजन बदलकर दोपहर डेढ़ बजे के बाद परिचालन शुरू किया गया। इस ट्रेन का यहां पहुंचने का समय दोपहर एक बजे है। इंजन फेल होने के कारण ट्रेन करीब तीन बजे आई। इस दौरान इस खंड के अप लाइन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसकी वजह से मालदा टाउन-आनंद विहार ट्रेन दो घंटे की देरी से भागलपुर पहुंची।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02