
[ad_1]
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 26 October 2023)
आज आप अधिक वाद-विवाद न करें. धार्मिक काम और उपासना के पीछे धन खर्च हो सकता है. परिजनों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है. दोपहर के बाद आपका मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा. शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. भाग्य में वृद्धि के योग हैं. छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं. प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 26 October 2023)
आज आपका मन खुश रहेगा. आध्यात्मिकता से मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे. नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने में ही आपकी भलाई है. वाणी पर संयम रखें. किसी अनावश्यक काम में धन खर्च हो सकता है. आज किसी तरह का निर्णय नहीं ले पाएंगे. विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में विघ्न आ सकता है.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 26 October 2023)
आज किसी के साथ भी धन संबंधी कोई व्यवहार ना करें. दिन की शुरुआत में मन को एकाग्र रखने में दिक्कत आएगी. आज खर्च पर संयम रखें. स्वजनों से विवाद हो सकता है, इससे आपका मन उदास रहेगा. दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. कोई बड़ी चिंता दूर हो सकेगी. मित्रों से उपहार मिल सकता है. आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: 26 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, सिंह, कन्या वाले प्रभु की भक्ति में लीन रहेंगे
आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2023: मेष राशि के योग्य युवाओं की जल्द होगी शादी, वृष-मिथुन वालों के काम की प्रसंशा होगी
आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले लेखन काम में आगे बढ़ेंगे, तुला और धनु वाले परिजनों के साथ छोटी यात्रा पर जाएंगे
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 26, 2023, 04:40 IST
[ad_2]










