Aamir Khan Announced His Daughter Ira Khan Will Marry With Nupur Shikhare On 3 January 2024 More Details Here | Aamir Khan ने अपनी बेटी Ira Khan की नुुपुर शिखरे संग शादी की डेट की अनाउंस, बोले

[ad_1]

Aamir Khan Daughter Ira Khan Marriage Date:  आमिर खान की अपनी बेटी इरा खान कुछ टाइम पहले अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग इंगेजमेंट की थी. तब से फैंस उनकी शादी की तारीख की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनली बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपनी लाडली की की शादी की तारीख अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं इरा खान किस दिन नुपुर संग शादी के बंधन में बंधेंगी.

आमिर खान बेटी इरा की शादी कब करेंगे?
न्यूज18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने खुलासा किया कि इरा 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करेंगी. इरा और नुपुर ने इस साल की शुरुआत में सगाई की थी और उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए एक इंटीमेट लेकिन मजेदार इंगेजमेंट पार्टी भी होस्ट की थी. पहले रुमर्स थे कि इरा इस साल के एंड तक शादी कर लेंगी. वहीं  रिपोर्ट के मुताबिक आमिर ने अब कंफर्म कर दिया है कि वह 2024 की शुरुआत में अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं. आमिर ने ये भी स्वीकार किया कि वह इरा की शादी को लेकर बहुत इमोशनल हैं और फैमिली मानसिक रूप से इसके लिए तैयारी कर रहा है.

 


आमिर ने इरा की शादी की डेट कंफर्म करते हुए होने वाले दामाद की तारीफ की
न्यूज18 इंडिया से बात करते हुए आमिर ने डेट की पुष्टि की और अपने होने वाले दामाद की तारीफ की. उन्होंने कहा “इरा की 3 जनवरी को शादी हो रही है.उसने जो लड़का चुना है, उसका नाम है, वैसे तो उसका पैट नेम पोपोये है – वह ट्रेनर है, उसके हाथ पोपोये जैसे हैं लेकिन उसका नाम नूपुर है. वह एक प्यारा लड़का है. जब इरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं तो वह उनके साथ थे. वह वास्तव में ऐसा इंसान है जो उसके साथ खड़ा रहा है और इमोशनली उसका सपोर्ट किया है. मुझे खुशी है कि उसने एक ऐसा लड़का चुना है…वे दोनों एक साथ बहुत खुश हैं. वे बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, वे वास्तव में एक-दूसरे की केयर करते हैं और एक-दूसरे की परवाह करते हैं. ”

बेटी की शादी में बहुत रोने वाले हैं आमिर खान
आमिर ने आगे कहा, “यह एक फिल्मी डायलॉग हो सकता है लेकिन मुझे लगता है कि नूपुर एक बेटे की तरह है।.तारे ज़मीन पर स्टार ने कहा, नूपुर बहुत अच्छा लड़का है, हमें वास्तव में लगता है कि वह परिवार का हिस्सा है और उसकी मां, प्रीतम जी, वह हैं जो पहले से ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह शादी में भावुक होंगे, आमिर ने कहा, “मैं तो बड़ा इमोशनल होता हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है. परिवार में चर्चा शुरू हो चुकी है कि ‘आमिर को संभालना उस दिन’ क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं. मैं न तो अपनी मुस्कान और न ही अपने आंसुओं पर काबू पा सकता हूं.”

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन ने परिवार संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, बेटी श्वेता और नातिन नव्या ने तस्वीरें शेयर कर दिखाई खास पलों की झलक



[ad_2]