Actress Aditi Govitrikar Opens Up About Casting Couch Offered Big Budget Film On Compromise

[ad_1]

Aditi Govitrikar On Casting Couch: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसे कास्टिंग काउस का शिकार हो चुकी हैं. ये इंडस्ट्री का एक काला सच जैसा है. वहीं अब पूर्व मिसेज इंडिया और एक्ट्रेस अदिती गोवत्रिकर ने इसपर बात की है. उन्होंने कास्टिंग काउस को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं.

दरअसल, इन दिनों अदिती गोवत्रिकर अपने अनोखे ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. वह जल्द ही इसका आयोजन करने जा रही हैं. वहीं हाल ही में आज तक को दिए एक इंटरव्यू के में उन्होंने अपनी फिल्मी करियर को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए.

अदिति गोवित्रिकर ने बॉलीवुड को लेकर किए शॉकिंग खुलासे
अदिती कहती हैं कि ‘मैं कभी भी एक्ट्रेस या मॉडल नहीं बनना चाहती हैं. मैंने हमेशा से डॉक्टर बनने का सपना देखा था और मैं इसपर फोक्सड भी रही हूं. वहीं मैंने काफी लंबे समय तक मॉडलिंग भी की है. ये फील्ड महिलाओं के लिए अच्छी है और मैं ये बात गर्व से रह सकती हूं. लेकिन बॉलीवुड का सफर मेरे लिए इतना आसान नहीं रहा है. मैंने बेहद कम फिल्में ही की हैं. इसका कारण ये है कि मैं उस इंडस्ट्री में सहज नहीं हो पा रही थी.’


कास्टिंग काउस का हो चुकी हैं शिकार
अदिती कास्टिंग काउस को लेकर कहती हैं कि ‘जब भी मैं अपनी किस्मत आजमाना चाह रही थी तो मुझे कास्टिंग काउस जैसी चीजों का सामना करना पड़ रहा था. एक हादसे ने तो मुझे झंझोर कर रख दिया था. मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन इसके बदले में मुझे कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया था. अगर मैं ये कर लेती तो आज मैं इंडस्ट्री के A लिस्टर एक्ट्रेस होती. लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मेरे ऊपर प्रेशर नहीं था कि मुझ इसे इंडस्ट्री में टिकना है. मेरे पास कई सारे चॉइसेस थे और मैं खुद को अपने इस फैसले थे. 

ये भी पढ़ें: खुद का Fake वीडियो देख बेहद परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, सपोर्ट में आए Amitabha Bachchan, कहा- ‘इसके खिलाफ एकशन लिया जाए’



[ad_2]