Home ताजा ख़बरें क्राइम दिल्ली के पॉश इलाके में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की...

दिल्ली के पॉश इलाके में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। स्कूटी हटाने को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसियों ने आसिफ पर हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

हुमा कुरैशी और उनके भाई आसिफ। सोशल मीडया

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। स्कूटी हटाने को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसियों ने आसिफ पर हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Huma Qureshi Brother’s murder: निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात पार्किंग विवाद में एक सनसनीखेज हत्या हो गई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई है। अभिनेत्री के चचेरे भाई आसिफ की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हत्या कर दी गई है। मृतक की पत्नी के अनुसार पार्किंग को लेकर पहले भी विवाद हुआ था।

घटना का कारण पार्किंग का विवाद

Huma Qureshi Brother’s murder: पार्किंग विवाद की वजह से आसिफ पर हमला किया और इसमें उसकी जान चली गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था मेरे पति कम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी।

18 व 19 साल के दो युवकों की वारदात

जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी । आरोपियों के नाम गौतम और उज्जवल हैं। दोनों सगे भाई हैं। उज्जवल ने सबसे पहले आसिफ कुरैशी पर हमला किया था। गौतम की उम्र 18 साल जबकि उज्जवल की 19 साल है।

यह भी पढ़ें: ग्रीनपार्क के सामने 150 करोड़ कीमत की जमीन हथियाने में फंसा कानपुर अधिवक्ता, भाई के नाम कराया फर्जी पट्टा

हुमा कुरैशी के पिता ने क्या कहा?

हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने कहा कि मैं घर पर सो रहा था। मुझे फोन आया कि आसिफ की हत्या हो गई है। स्कूटर हटाने के लिए आसिफ ने कहा था। इस पर लड़ाई हुई। वो दो लोग थे। जिन्होंने मिलकर आसिफ पर हमला कर दिया। सलीम कुरैशी ने बताया कि आसिफ की उम्र 42 साल थी और वह रेस्टोरेंट में चिकेन सप्लाई करता था। आसिफ की दो बीवी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्याकांड में शामिल 2 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपी दोनों भाई हैं। उनके नाम हैं गौतम और उज्ज्वल। पुलिस पता लग रही है कि क्या झगड़ा पार्किंग को लेकर ही हुआ था या उनके बीच कोई पुरानी रंजिश भी थी। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल, इलाके में पुलिस की तैनाती है। अभी तक इस हत्याकांड पर हुमा कुरैशी का बयान नहीं आया है। हुमा कुरैशी और चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का घर आसपास में ही है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version