Home लाइफस्टाइल यात्रा नए रंग-रूप में नजर आएंगे एयर इंडिया के विमान! 400 मिलियन डॉलर...

नए रंग-रूप में नजर आएंगे एयर इंडिया के विमान! 400 मिलियन डॉलर खर्च कर होगा विमानों का नवीनीकरण

बीते हादसों के बाद एक बार फिर एयर इंडिया किसी बदलाव के चलते सुर्खियों में है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार विमानों की देखभाल को लेकर सख्त हुई है। एयर इंडिया विमानों के नवीनीकरण पर 400 मिलियन डॉलर खर्च करेगी। वाइडबॉडी और नैरोबॉडी विमानों को उन्नत डिजाइनों के साथ नवीनीकृत किया जाएगा जिससे परिचालन में आराम और तकनीकी उत्कृष्टता सुनिश्चित हो सके।

बीते हादसों के बाद एक बार फिर एयर इंडिया किसी बदलाव के चलते सुर्खियों में है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार विमानों की देखभाल को लेकर सख्त हुई है। एयर इंडिया विमानों के नवीनीकरण पर 400 मिलियन डॉलर खर्च करेगी। वाइडबॉडी और नैरोबॉडी विमानों को उन्नत डिजाइनों के साथ नवीनीकृत किया जाएगा जिससे परिचालन में आराम और तकनीकी उत्कृष्टता सुनिश्चित हो सके।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमानों की देखभाल को लेकर सरकार काफी सख्त हो चुकी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से विमानन कंपनी को कई सख्त आदेश सुनाए गए हैं। इसी बीच विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमानों के नवीनीकरण में कंपनी 400 मिलियन डॉलर खर्च करेगी। वाइडबॉडी और नैरोबॉडी, दोनों तरह के विमानों को उन्नत डिजाइनों के साथ नवीनीकरण किया जाएगा ताकि उनके परिचालन में आराम और तकनीकी उत्कृष्टता सुनिश्चित की जा सके।

विमानों का बदलेगा रूप-रंग

बता दें कि 26 बोइंग 787-8 विमानों में से पहला विमान जुलाई में कैलिफोर्निया स्थित बोइंग के कारखाने में पहुंच चुका है। दूसरा विमान अक्टूबर में अमेरिका जाएगा। विमान नए इंटीरियर और अत्याधुनिक प्रणालियों से लैस होंगे। प्रत्येक केबिन में नई सीटें, उन्नत इन-फ्लाइट मनोरंजन (आईएफई) प्रणालियां, नई कालीन, पर्दे, असबाब, शौचालय लगाए जाएंगे। कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को शानदार सुविधा मुहैय्या कराना है।

यह भी पढ़ेंदिल्ली के पॉश इलाके में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कंपनी ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

इससे पहले एअर इंडिया ने पायलटों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। एअर इंडिया ने पायलटों की रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। गैर-उड़ान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र भी बढ़ाकर 60 वर्ष करने का फैसला किया गया है। इस समय एअर इंडिया में पायलटों और गैर-उड़ान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version