हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते शिमला में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बरसात के कारण 360 सड़कें बंद हैं जिनमें औट-सैंज रोड भी शामिल है। मानसून की शुरुआत से अब तक अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 112 हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार से गुरुवार तक चार दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शिमला में मौजूद, मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, शनिवार रात से कांगड़ा में 68.4 मिमी बारिश हुई। इसके बाद मुरारी देवी (52.6 मिमी), पालमपुर (52 मिमी), सराहन (25 मिमी), जुब्बड़हट्टी (17 मिमी), धर्मशाला (16.8 मिमी), पंडोह और बाजुरा (11.5 मिमी प्रत्येक), कुफरी (11.2 मिमी), बिलासपुर (10.4 मिमी) और कसौली (10 मिमी) में बारिश हुई।
360 सड़कें बंद
मौसम के कहर के चलते सड़क परिवहन लगभग ठप्प सा हो गया। एनएच-305 का हिस्सा औट-सैंज रोड समेत कुल 360 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इनमें से 214 मंडी जिले में और 92 निकटवर्ती कुल्लू जिले में रविवार को अवरुद्ध थीं।
सैकड़ों लोग गवां चुके जान
इस मानसून में अब राज्य में सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 37 लापता हैं। इसके अलावा, एसईओसी ने कहा कि 145 बिजली ट्रांसफार्मर और 520 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 219 हो गई है, जिसमें वर्षाजनित घटनाओं में 112 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 107 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें– नए रंग-रूप में नजर आएंगे एयर इंडिया के विमान! 400 मिलियन डॉलर खर्च कर होगा विमानों का नवीनीकरण
सामान्य के मुकाबले हुई ज्यादा बारिश, हुआ करोड़ों का नुकसान
20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, हिमाचल प्रदेश ने 1,988 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी है। राज्य में अब तक 58 बाढ़, 30 बादल फटने और 53 बड़े भूस्खलन हुए हैं। मौसम कार्यालय ने कहा कि चालू मानसून सीजन के दौरान, राज्य में 445.5 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 507.3 मिमी बारिश हुई है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
