Home ताजा ख़बरें क्राइम रक्षाबंधन का फायदा उठाकर मचाया चोरों ने आतंक, ताला तोड़, छह से...

रक्षाबंधन का फायदा उठाकर मचाया चोरों ने आतंक, ताला तोड़, छह से ज्यादा घरों से साफ किए लाखों रुपए

कानपुर के मझावन में रक्षाबंधन का फायदा उठाकर सीएचसी में आधा दर्जन आवासों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात की गई। स्टाफ परिवार समेत त्योहार मनाने ताला बंद कर घर गए थे। चोरों ने घरों को अकेला पाकर चोरी को अंजाम दिया। सुबह इसकी सूचना मिली तो सीएचसी पहुंचकर सीएमओ ने चोरी की घटना का जायजा लिया।

कानपुर के मझावन में रक्षाबंधन का फायदा उठाकर सीएचसी में बने आधा दर्जन सरकारी आवासों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्टाफ परिवार समेत त्योहार मनाने ताला बंद कर घर गए थे। चोरों ने घरों को अकेला पाकर चोरी को अंजाम दिया। सुबह इसकी सूचना मिली तो सीएचसी पहुंचकर सीएमओ ने चोरी की घटना का जायजा लिया।

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के मझावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बने आधा दर्जन सरकारी आवासों को चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार रात चोरों सभी आवासों के ताले तोड़कर नगदी जेवर समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पीडि़तों ने बताया कि वह परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने अपने-अपने घर गए थे। रविवार को वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। घटना का जायजा लेने सीएमओ हरिदत्त नेमी पहुंचे। वह मझावन स्थित एक कालेज में आयोजित फालेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में आये हुए थे।

चारों ने किए लाखों रुपए पर हाथ साफ

दो वर्ष पहले शुरू हुई मझावन सीएचसी में करीब आधा दर्जन स्टाफ अपने परिवार समेत सरकारी आवासों में रहते हैं। देर रात चोरों ने सभी आवासों के ताले तोड़े। वह सीएचओ अब्दुल मन्नान के आवास से 50 हजार रुपये की नगदी व जेवर समेत तीन के बिजली के उपकरण समेट ले गए। जबकि सीएचओ अंजू और स्टाफ नर्स नीतू वर्मा के आवास से बीस हजार रुपये की नगदी और दो लैपटॉप चोरी हुए हैं। इसी तरह, सुपरवाइजर प्रिंस कुमार, यूनिसेफ मानिटर सूर्यपाल यादव व लैब टेक्नीशियन पवन के आवास से भी एक लाख का माल पार कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मानसून का कहर जारी, अब तक 219 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौके पर पहुंचे सीएमओ भी

रविवार सुबह जब परिवार लौटे तो कमरों के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में चोरी की सूचना पर रविवार दोपहर मझावन कस्बे से लौट रहे सीएमओ डां हरिदत्त नेमी भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की पड़ताल कर थाना प्रभारी से जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। चोरों पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पन्नी पहनाकर खोले दरवाजे

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने कुंडी में पन्नी पहननाकर दरवाजे खोले। जिससे कि किसी के उंगलियों के निशान कुंडियों में न आये। चोरों की इस गतिविधि से उनके पेशेवर, शातिर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version