[ad_1]
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार (21 नवंबर) को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप आज सुबह तड़के 3 बजकर 14 मिनट में आया है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की मुताबिक भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन के 73 किमी नीचे बताई जा रही है. आपको बता दें कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
अफगानिस्तान में हाल के समय में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी. इसमें करीब 2500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था. ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आया था. इस दौरान लगभग 9 हजार लोग घायल भी हो गए थे.
ये भी पढ़ें: कौन हैं हूती, जिन्होंने भारत आ रहे जहाज को किया हाइजैक? इजरायल से क्या है दुश्मनी? जानिए सबकुछ
[ad_2]











