AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claimed Israel Occupied Palestinian Land For Past 80 Years

[ad_1]

Asaduddin Owaisi On Israel-Hamas War: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायल पर पिछले 80 साल से फलस्तीन की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. राजस्थान के जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि हकीकत यह है कि पिछले 80 सालों से इजरायल ने फलस्तीनी जमीन पर कब्जा कर रखा है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ओवैसी ने आगे महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा, “मैं अपने देश के लोगों को बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी ने कहा था कि फलस्तीन अरबों की भूमि है, जैसे इंग्लैंड अंग्रेजों की भूमि है और फ्रांस फ्रांसीसियों की भूमि है.”

उन्होंने कहा, “भारत ने हमेशा फलस्तीन के लोगों का समर्थन किया है. हमने हमेशा महसूस किया कि फलस्तीनियों का अपना आजाद देश होना चाहिए.”

अल-अक्सा मस्जिद की फोटो की थी शेयर
इससे पहले ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अल-अक्सा मस्जिद की फोटो शेयर की थी और लिखा था कि हैंड्स ऑफ गाजा, फलस्तीन जिंदाबाद, हिंसा मुर्दाबाद. मस्जिद ए अक्सा आबाद रहे.

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा था, ”21 लाख की आबादी वाले देश के 10 लाख गरीब लोग बेघर हो गए हैं. दुनिया चुप है. आपको इजरायल का कब्जा नहीं दिखता, आपको अत्याचार नहीं दिखाई देता.”

अटल बिहारी वाजपेयी का वीडियो किया था शेयर
एआईएमआईएम सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पुराना वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने फलस्तीनी मुद्दे के पक्ष में बात की थी. वीडियो शेयर करते हुए ओवैसी ने कहा, “बीजेपी के एक दिवंगत नेता ने एक बार फलस्तीन के बारे में कहा था कि अरबों की जमीन पर कब्जा किया गया है. हमने फलस्तीन के साथ एकजुटता के लिए एक डाक टिकट जारी किया था. जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उसे बदला गया.”

यह भी पढ़ें- India Canada Diplomatic Row: कनाडा के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा-‘सब कुछ वियना संधि के मुताबिक किया’



[ad_2]