अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आरएटी सिस्टम से बचाई जान

Air India Flight Emergency Landing: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 117 में ब्रिटेन में लैंडिंग से पहले दोनों इंजन बंद हो गए। ऐसे में विमान का आपातकालीन रैम एयर टरबाइन (आरएटी) सिस्टम खुद-ब-खुद चालू हो गया। इसके चलते विमान ने सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला। सोशल मीडिया

Air India Flight Emergency Landing: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 117 में ब्रिटेन में लैंडिंग से पहले दोनों इंजन बंद हो गए। ऐसे में विमान का आपातकालीन रैम एयर टरबाइन (आरएटी) सिस्टम खुद-ब-खुद चालू हो गया। इसके चलते विमान ने सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

एयर इंडिया का आधिकारिक बयान

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि जब फ्लाइट बर्मिंघम एयरपोर्ट के अंतिम एप्रोच (लैंडिंग से ठीक पहले की स्थिति) पर थी, तब क्रू ने देखा कि रैम एयर टरबाइन सिस्टम अपने आप एक्टिव हो गया। हालांकि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे थे और इस कारण फ्लाइट को बिना किसी दिक्कत के सुरक्षित उतार लिया गया।

वापसी की उड़ान रद्द

विमान की लैंडिंग के बाद एयर इंडिया ने इसे तकनीकी निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया है, यानी अब यह उड़ान सेवा में नहीं है जब तक जांच पूरी नहीं होती। इसके चलते बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी की फ्लाइट एआई 114 को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि इस स्थिति से प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।

क्या होता है रैम एयर टरबाइन?

रैम एयर टरबाइन एक खास किस्म का उपकरण होता है जो सिर्फ आपातकालीन परिस्थितियों में सक्रिय होता है। यह हवा की ताकत से काम करता है और जब विमान के इंजन या बिजली की सप्लाई फेल हो जाती है, तब यह सिस्टम विमान को जरूरी बिजली और हाइड्रोलिक प्रेशर देता है, जिससे कुछ जरूरी सिस्टम चलते रहते हैं।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इसी मॉडल के एक अन्य विमान (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ) में इस साल जून 2025 में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आरएटी अपने आप एक्टिव हो गया था। उस समय जांच में सामने आया था कि ईंधन की सप्लाई में रुकावट आने के कारण इंजन बंद हो गए थे, जिससे यह आपातकालीन सिस्टम चालू हो गया।

यह भी पढ़ें:

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यात्री और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी कारण से विमान को पूरी तरह से जांचने के बाद ही दोबारा सेवा में लाया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02