Home विदेश At Least 59 People Have Been Killed In Pakistan Balochistan Accuses India’s...

At Least 59 People Have Been Killed In Pakistan Balochistan Accuses India’s Intelligence Agency Of Being Involved

[ad_1]

Pakistan Bomb Blast: कनाडा की राह पर चलते हुए पाकिस्तान ने भारत पर धमाके में शामिल होने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए दो आत्मघाती धमाकों को लेकर पाकिस्तान ने भारत की खुफिया एजेंसी के शामिल होने की बात कही है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के अंतरिम गृह मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि आत्मघाती हमले में भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का हाथ था.

उन्होंने कहा, ‘नागरिक, सैन्य और अन्य सभी संस्थान मस्तुंग आत्मघाती हमले में शामिल तत्वों के खिलाफ संयुक्त रूप से जांच करेंगे. आत्मघाती हमले में रॉ (भारतीय खुफिया एजेंसी) शामिल है. शनिवार को पुलिस ने जांच शुरू करने के लिए एक रिपोर्ट दायर की, जिसमें कहा गया कि उन्होंने आत्मघाती बम हमलावर के डीएनए को जांच के लिए भेजा है. 

हमले की नहीं ली किसी ने जिम्मेदारी

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के बयान के हवाले से कहा कि एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या और आतंकवाद के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई थी. रिपोर्ट में कहा गया, “अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, पाकिस्तान में कुछ सबसे बर्बर हमले के लिए कुख्यात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. सीटीडी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

कहां हुआ हमला?

शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में एक के बाद एक दो आत्मघाती बम हमले के बाद लगभग 59 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि हमले में कई लोगों की घायल होने की खबर भी सामने आई. बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ और दूसरा विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में हुआ. धमाका ऐसे समय पर हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे.

ये भी पढ़ें:
अफगान दूतावास ने भारत में बंद किया अपना कामकाज, कहा- तालिबान सरकार से नहीं मिल रहा समर्थन

[ad_2]

Exit mobile version