Home धर्म Bhai Dooj 2023 Horoscope: इन राशि के भाई-बहनों के लिए उन्नतिदायक भाई...

Bhai Dooj 2023 Horoscope: इन राशि के भाई-बहनों के लिए उन्नतिदायक भाई दूज! धन लाभ, कार्य में सफलता, यश-कीर्ति में वृद्धि योग

[ad_1]

हाइलाइट्स

मिथुन: भाई दूज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे.
वृश्चिक: भाई से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है. मायके से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है.
कुंभ: भाई दूज का दिन आपकी राशि के लोगों को प्रमोशन की खुशियां दे सकता है.

भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज 15 नवंबर दिन बुधवार को है. इस बार का भाई दूज वृष, कन्या समेत 6 राशिवालों के लिए शुभ और उन्नतिदायक हो सकता है. इन राशिवालों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. अचानक धन और उपहार का लाभ मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि किन 6 राशिवालों के लिए भाई दूज का पर्व शुभ और उन्नतिदायक हो सकता है?

भाई दूज 2023: इन 6 राशिवालों की होगी उन्नति
वृष: भाई दूज का पर्व आपके लिए शुभ फलदायी होगा. घर-प​रिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कार्य में सफलता और यश में वृद्धि का दिन है. अचानक से धन लाभ भी हो सकता है. विदेश से आपको कोई खुशखबर मिल सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

मिथुन: भाई दूज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है. परिवार में सुख और शांति रहेगी. आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. इस दिन रुपए खर्च होंगे, लेकिन धन लाभ भी होगा. काम से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और सम्मान भी प्राप्त होगा. अटके हुए कार्य सफल होंगे, जिससे मानसिक तनाव दूर होगा. इस दिन दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: चित्रगुप्त पूजा आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, सामग्री, मंत्र और महत्व

कन्या: भाई दूज के अवसर पर भाई और बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा. रिश्ते में मजबूती आएगी. आज के दिन उपहार मिल सकता है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. अटका हुआ पुराना धन मिलने से खुशी होगी. उस दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी.

वृश्चिक: आपकी राशि के जातकों के लिए भाई दूज का पर्व अच्छा व्यतीत होगा. भाई से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है. मायके से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. भाई दूज पर आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. य​ह दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा.

ये भी पढ़ें: कब है भाई दूज? क्यों कहते इसे यम द्वितीया? जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

मकर: भाई दूज का ​पर्व बिजनेस करने वाले लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है. बिजनेस और वित्तीय दृष्टि से लाभ की उम्मीद है. उस दिन आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. जिन लोगों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए रिश्ता आ सकता है. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. परिजनों से उपहार प्राप्त होंगे.

कुंभ: भाई दूज का दिन आपकी राशि के लोगों को प्रमोशन की खुशियां दे सकता है. बॉस से आपके प्रमोशन की खबर मिल सकती है. आपकी आमदनी में वृद्धि का योग है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. वैवाहिक जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. भाई दूज पर आप विशेष कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Exit mobile version