Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई नए नाम दिखाई दे रहे हैं। वहीं कई वर्तमान विधायकों की छुट्टी कर दी है।
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
- विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
- बेतिया रेणु देवी
- रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी प्रमोद कुमार
- ढाका पवन जायसवाल
- रीगा बैद्यनाथ प्रसाद
- बथनाहा अनिल कुमार राम
- परिहार गायत्री देवी
- सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
- खजौली अरुण शंकर प्रसाद
- बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचौल
- राजनगर सुजीत पासवान
- झंझारपुर नीतीश मिश्रा
- छातापुर नीरज कुमार सिंह बबलू
- नरपतगंज देवंती यादव
- फारबिसगंज विद्यासागर केसरी
- सिकटी विजय कुमार मंडल
- किशनगंज स्वीटी सिंह
- बनमनखी कृष्ण कुमार ऋषि
- पूर्णिया विजय कुमार खेमका
- कटिहार तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर निशा सिंह
- कोढ़ा कविता देवी
- सहरसा आलोक रंजन झा
- गौरा बौराम सुजीत कुमार सिंह
- दरभंगा संजय सरावगी
- केवटी मुरारी मोहन झा
- जाले जीवेश मिश्रा
- औराई रमा निषाद
- कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता
- बरुराज अरुण कुमार सिंह
- साहेबगंज राजू कुमार सिंह
- बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी
- सीवान मंगल पांडेय
- दरौंदा कर्णजीत सिंह
- गोरेयाकोठी देवेश कांत सिंह
- तरैया जनक सिंह
- अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर अवधेश सिंह
- लालगंज संजय कुमार सिंह
- पातेपुर लखेंद्र कुमार रौशन
- मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह
- बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता
- तेघड़ा रजनीश कुमार
- बेगूसराय कुंदन कुमार
- भागलपुर रोहित पांडेय
- बांका राम नारायण मंडल
- कटोरिया पूरण लाल टुडू
- तारापुर सम्राट चौधरी
- मुंगेर कुमार प्रणय
- लखीसराय विजय कुमार सिन्हा
- बिहारशरीफ सुनील कुमार
- दीघा संजीव चौरसिया
- बांकीपुर नितिन नवीन
- कुम्हरार संजय गुप्ता
- पटना साहिब रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर रामकृपाल यादव
- बिक्रम सिद्धार्थ सौरव
- बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह
- आरा संजय सिंह टाइगर
- तरारी विशाल प्रशांत
- अरवल मनोज शर्मा
- औरंगाबाद त्रिविक्रम सिंह
- गुरुआ उपेंद्र दांगी
- गया शहर प्रेम कुमार
- वजीरगंज बीरेंद्र सिंह
- हिसुआ अनिल सिंह
- वारसलीगंज अरुणा देवी
- जमुई श्रेयसी सिंह
एनडीए में कितनी पार्टियां शामिल हैं?
एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
6 नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
पहले चरण में शामिल जिले और सीटें
पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें:
- बिहार को संवारने के लिए भाजपा ने युवाओं को दिया मौका, मैथिली और पूर्व आईपीएस मैदान में
- आज से बिहार में जनसभाएं शुरू करेंगे यूपी के धाकड़ सीएम, 20 दिन में 20 रैलियों का लक्ष्य
- भारत में धमाल मचाने आ गई टीवीएस की एडवेंचर बाइक, जानें क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स
2020 का मुकाबला और वर्तमान स्थिति
पहले चरण की इन 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 41 सीटों पर जीत मिली थी। वर्तमान में इन 121 सीटों में बीजेपी के पास 38 विधायक हैं। मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी के चार विधायक और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया, जिससे पार्टी की संख्या बढ़ गई।
121 सीटों में से 59 सीटों पर महागठबंधन
जेडीयू को 2020 में इनमें से 23 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी से जीते राजकुमार सिंह के शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी की संख्या बढ़ गई। कांग्रेस के आठ, सपीआई (एमएल) के सात, और सीपीआई एवं सीपीआई (एम) के दो-दो विधायक इन सीटों पर हैं। गठबंधन के लिहाज से देखें तो 121 सीटों में से 59 सीटों पर महागठबंधन और 62 सीटों पर एनडीए के विधायक हैं।
कटोरिया से पूरन लाल टुडू को भाजपा का टिकट
विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कटोरिया सीट से पूरन लाल टुडू पर भरोसा जताया है। पार्टी ने वर्तमान विधायक निक्की हेंब्रम का टिकट काटते हुए नए चेहरे को मौका दिया है। पूरन लाल टुडू लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी पत्नी पूजा मुर्मू बोसी प्रखंड के सांगा पंचायत की वर्तमान मुखिया हैं।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
