[ad_1]
BJP JDS Alliance in Karnataka: कर्नाटक में जेडीएस ने बीजेपी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है. इसके बाद से ही पार्टी के भीतर ही इसके विरोध में कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया. इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी के साथ हमारा गठबंधन जारी रहेगा.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एचडी कुमारस्वामी ने रविवार (1 अक्टूबर) को कहा कि आज की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी और जेडीएस के गठबंधन को जारी रखने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई मतभेद नहीं हैं और सभी विधायक यहां मौजूद थे.
[ad_2]










