[ad_1]
हाइलाइट्स
जॉब करने वाले लोगों को एक माह में खुशखबर मिल सकती है. आपको पुरस्कार मिल सकता है.
धन लाभ और करियर में सफलता से मन प्रसन्न होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
घर-परिवार में सुख और शांति होगी. मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं.
budh gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन 27 नवंबर को होने जा रहा है. 27 नवंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर बुध ग्रह गुरु की राशि धनु में गोचर करेगा. बुध इस राशि में एक महीने तक विराजमान होगा. 28 दिसंबर दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक बुध ग्रह धनु में रहेगा. बुध के इस राशि परिवर्तन के कारण सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ना तय है, लेकिन इनमें से 3 राशिवालों के लिए यह शुभ साबित हो सकता है. उन 3 राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है. यह एक महीना उनके लिए सफलताओं से भरा रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी बता रहे हैं कि धनु में बुध गोचर से किन 3 राशिवालों की किस्मत बदलने वाली है.
बुध गोचर 2023: इन 3 राशिवालों की बदलेगी किस्मत!
मेष: धनु में बुध का गोचर आपकी राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है. 27 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आपके सभी कार्य पूरे होंगे और सफलता प्राप्त करेंगे. जो लोग विदेश यात्रा के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: तुलसी विवाह पर करें 4 उपाय, लव लाइफ और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली, बढ़ेगा प्रेम, जल्द तय हो सकती शादी
जॉब करने वाले लोगों को एक माह में खुशखबर मिल सकती है. आपको अपने काम का पुरस्कार मिल सकता है, बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं. हालांकि आपको नई नौकरी भी मिल सकती है या फिर आपकी नौकरी का स्थान बदल सकता है. इस दौरान आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और आप आय के दूसरे स्रोत भी विकसित करने में सफल होंगे. इस समय में आप सुख और सुविधाओं का भरपूर लाभ पाएंगे.
कन्या: बुध का राशि परिवर्तन आपके जीवन में सुनहरा समय लेकर आने वाला है. धन लाभ और करियर में सफलता से मन प्रसन्न होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा क्योंकि अचानक धन प्राप्ति का प्रबल योग बन रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है. आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. इस एक माह में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें सही तिथि और स्नान-दान मुहूर्त, देवताओं के लिए महत्वपूर्ण क्यों
बुध देव की कृपा से आपको नई गाड़ी, नया मकान और नए प्लॉट या जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है. यदि आप इनमें से किसी भी चीज की खरीदारी करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा. आपके चल और अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान पूजा पाठ या अन्य धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.
कुंभ: बुध का यह गोचर आपकी राशि के जातकों के करियर की दृष्टि से बहुत ही शुभ साबित हो सकता है. बिजनेस में मुनाफा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है. बॉस आपको सम्मानित कर सकते हैं और आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं. कार्यालय में आपका कद और प्रभाव दोनों ही बढ़ सकता है.
27 नवंबर से आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो सकता है क्योंकि आप अपने लिए आय के नए साधन जुटाने में सफल सकते हैं. इस दौरान आप तनाव से मुक्त होकर शांतिपूर्ण जीवन का आनंद ले सकते हैं. घर-परिवार में सुख और शांति होगी. मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 08:33 IST
[ad_2]
