[ad_1]
हाइलाइट्स
बुधादित्य राजयोग 19 अक्टूबर से 6 नवंबर 2023 तक है.
सिंह: बुधादित्य राजयोग आपकी राशि के जातकों की किस्मत को बदलने वाला साबित हो सकता है.
6 नवंबर तक का समय आपके निवेश के लिए अच्छा है.
दो प्रमुख ग्रह बुध और सूर्य की उपस्थिति तुला राशि में है. सूर्य और बुध की युति से तुला राशि में बुधादित्य राजयोग बना है. यह राजयोग 19 अक्टूबर से 6 नवंबर तक है. 19 अक्टूबर को बुध ग्रह का गोचर तुला राशि में 01:23 एएम पर हुआ था और यह 6 नवंबर को शाम 04 बजकर 32 मिनट तक विद्यमान रहेगा. वहीं सूर्य का गोचर तुला राशि में 18 अक्टूबर को 01:42 एएम पर हुआ था और सूर्य तुला में 17 नवंबर को 01:30 एएम तक रहेगा. तुला में बने बुधादित्य राजयोग से 3 राशि के जातकों को लाभ होगा. 19 दिन तक बने इस राजयोग से नौकरी में प्रोमशन, धन लाभ, नई गाड़ी समेत कुछ कई लाभ हो सकते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि तुला में बना बुधादित्य राजयोग से किन 3 राशिवालों को लाभ होने वाला है.
तुला में बुधादित्य राजयोग 2023: 3 राशिवालों पर होगा शुभ प्रभाव
मिथुन: तुला में बना बुधादित्य राजयोग आपकी राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है. इन 19 दिनों में आप अपने लिए नई गाड़ी खरीद सकते हैं. इसके अलावा आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. आपकी पैतृक संपत्ति से वित्तीय लाभ होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण पर 6 राशिवाले रहें सावधान! नौकरी, सेहत और लव लाइफ पर हो सकता बुरा प्रभाव
6 नवंबर तक आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. आपकी सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. तनाव से मुक्ति के लिए योग करें.
सिंह: बुधादित्य राजयोग आपकी राशि के जातकों की किस्मत को बदलने वाला साबित हो सकता है. 6 नवंबर तक का समय आपके निवेश के लिए अच्छा है. यदि आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस या काम शुरू करना चाहते हैं तो यह आपकी उन्नति के लिए अच्छा हो सकता है. इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, कैसे होगी चंद्रमा और लक्ष्मी पूजा? कब करें उपाय? ज्योतिषाचार्य से जानें मुहूर्त
बुधादित्य राजयोग के कारण आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. बात से काम बन सकता है. यह समय परिवार के लिए ठीक रहेगा. संबंध मजबूत होंगे. परिजनों के बीच प्रेम बढ़ेगा.
धनु: बुधादित्य राजयोग आपकी राशि के लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको मुनाफा कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.
इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी. आपके सामाजिक मान और सम्मान में वृद्धि होगी. जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए समय अच्छा होगा. आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा. लोगों का प्रेम आपको प्राप्त होगा.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope
FIRST PUBLISHED : October 25, 2023, 12:02 IST
[ad_2]
