Home ताजा ख़बरें पहले चरण का प्रचार समाप्त, कल सुबह 7 बजे से शाम 5...

पहले चरण का प्रचार समाप्त, कल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ेंगे वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान कल (गुरुवार) को होगा। बुधवार को पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया। मतदान 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान कल (गुरुवार) को होगा। बुधवार को पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया। मतदान 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को जिले में प्रचार-प्रसार पूरी तरह थम गया। जिला प्रशासन मतदाताओं के लिए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में जुट गया है। मंगलवार को डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1208 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। डीएम ने बताया कि मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में एक निर्वाची पदाधिकारी के साथ आठ सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जमालपुर में एक निर्वाची और नौ सहायक निर्वाची पदाधिकारी, वहीं तारापुर में एक निर्वाची और 12 सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

तीनों विधानसभा में कुल 1208 मतदान केंद्र

तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1208 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें मुंगेर में 404, जमालपुर में 392 और तारापुर में 412 बूथ हैं। सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर दिया गया है, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। जिले में एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष और तीन विधानसभा स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

इन नियंत्रण कक्षों से हर बूथ की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मतदान के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुंगेर विधानसभा में 3,39,856 मतदाता हैं, जिनमें 1,80,022 पुरुष, 1,59,815 महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

जमालपुर विधानसभा में 3,28,695 मतदाता

जमालपुर विधानसभा में 3,28,695 मतदाता, जिनमें 1,75,418 पुरुष, 1,53,266 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं तारापुर विधानसभा में 3,29,904 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,76,996 पुरुष, 1,52,898 महिलाएं और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में औसतन प्रति हजार पुरुष पर 875 महिलाएं मतदाता हैं।

17 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

इस चुनाव में करीब 17 हजार युवा मतदाता पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है कि युवा वर्ग सक्रिय रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहा है। मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मी आर.एस. कालेज से और मुंगेर व जमालपुर विधानसभा के मतदान कर्मी आर.डी. एंड डी.जे. कालेज से ईवीएम और आवश्यक सामग्री प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़े :

कई देशों से आए प्रतिनिधि देखेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव को देखने फ्रांस, इंडोनेशिया समेत सात देशों के 14 प्रतिनिधि भारत आए हैं। ये प्रतिनिधि पहले चरण की 121 सीटों पर ईवीएम वितरण और मतदान केंद्रों पर मतदान का निरीक्षण करेंगे। चुनाव आयोग ने उनसे मुलाकात कर चुनावी प्रक्रिया समझाई। ये सभी इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम के तहत आमंत्रित किए गए हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version