Home राजनीतिवार्ता चुनाव यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में किया रोड शो, प्रत्याशी...

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में किया रोड शो, प्रत्याशी को जिताने की अपील

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को है। मंगलवार को प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दोनों ही गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की सभा होनी है। मंगलवार को दरभंगा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

दरभंगा में योगी ने किया रोड शो। सोशल मीडिया

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को है। मंगलवार को प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दोनों ही गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की सभा होनी है। मंगलवार को दरभंगा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है। ऐसे में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। जिसके चलते सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके अलावा बिहार में गृहमंत्री अमित शाह, LOP राहुल गांधी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेताओं की सभा होनी है।

दरभंगा में योगी आदित्यनाथ का रोड शो, सड़कों में उमड़े लोग

दरभंगा के नगर विधानसभा क्षेत्र के लोहिया चौक से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो शुरू। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम, श्यामा माई की जय आदि नारे लगाते हुए समर्थक सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। रोड शो में आगे-आगे महिलाएं चल रही हैं, जो लोगों को अपने घरों से निकलकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने की अपील कर रही हैं।

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे, अमित शाह ने किया एलान

दरभंगा में अमित शाह ने कहा कि एक माई कह रही थी कि एम्स बन जाएगा, इलाज के लिए रुपया कहां से आएगा। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है। दरभंगा का आइटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा। पूरे मिथिल क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है।

पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं।

एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालने का काम हुआ है। लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।

पटना और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

दरभंगा के जाले में रैली को सबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार ने 15 साल लालू व राबडी के जगंल राज को देखा। इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है। लालू राबडी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया। दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े :

तेजस्वी के वादे पर JDU का हमला, कहा- लोगों का मन नहीं बदलेगा

RJD नेता तेजस्वी यादव के मकर संक्रांति पर ‘माई बहन मान योजना’ के तहत 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा पर, JD(U) प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “NDA बहुमत से सरकार बनाएगी। ऐसी घोषणाओं से लोगों का मन नहीं बदलेगा।”

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version