Home ताजा ख़बरें मणिपुर में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों में मुठभेड़, सेना ने चार को किया...

मणिपुर में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों में मुठभेड़, सेना ने चार को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन शुरू

Manipur Encounter: मणिपुर के छुरछंदपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी के 4 उग्रवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई।

मणिपुर में मुठभेड़ के बाद उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाते जवान। सोशल मीडिया

Manipur Encounter: मणिपुर के छुरछंदपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी के 4 उग्रवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई।

Manipur Encounter: यूकेएनए उन संगठनों में शामिल नहीं था, जिन्होंने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। भागे हुए उग्रवादियों की तलाश में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को खानपी गांव के पास उग्रवादियों के होने की सूचना मिली थी। ऐसे में सुबह 5:30 बजे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 उग्रवादी ढेर कर दिए गए।

15 मई को भी चंदेल जिले में हुई थी मुठभेड़

बीती 15 मई को भी मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए। सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। मारे गए उग्रवादियों की पहचान उजागर नहीं की गई थी।

मणिपुर के छुरछंदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे खानपी गांव के पास शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चार उग्रवादी मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ अन्य जंगल की ओर भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़े :

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ कई कूकी और जोमी उग्रवादी संगठनों ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन UKNA ने इस समझौते से दूरी बनाए रखी थी।

सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए बताया कि इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, जिससे भागे हुए उग्रवादियों को भी पकड़ा जा सके। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version