Home धर्म Chhath Puja 2023 Sunrise And Sunset Time On 17 To 20 November...

Chhath Puja 2023 Sunrise And Sunset Time On 17 To 20 November Know Chhath Vrat Ka Panchang

[ad_1]

Chhath Puja 2023: छठ पूजा हिंदू धर्म का खास पर्व है. वैसे तो छठ पर्व साल में दो बार चैत्र और कार्तिक मास में मनाया जाता है. लेकिन कार्तिक मास में पड़ने वाला छठ अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो रही है.

छठ महापर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है और व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती है. बता दें कि 17 नवंबर को छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी, 18 नवंबर को खरना पर्व है, 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर ऊषा अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा.

छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा की परंपरा है. यह एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है. इसलिए छठ पर्व में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जरूर जानना चाहिए. आइये जानते हैं छठ पर्व में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और पूरा पंचांग.

छठ पूजा की महत्वपूर्ण तिथियां (Chhath Puja 2023 Date)

  • पहला दिन, नहाय खाय: शुक्रवार 17 नवंबर 2023
  • दूसरा दिन, खरना: शनिवार 18 नवंबर 2023
  • तीसरा दिन, संध्या अर्घ्य: रविवार 19 नवंबर 2023
  • चौथा दिन, ऊषा अर्घ्य और पारण: सोमवार 20 नवंबर 2023

छठ नहाय-खाय (पंचांग)

  • नहाय खाय- शुक्रवार, 17 नवंबर 2023
  • तिथि – चतुर्थी
  • पक्ष – शुक्ल
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा
  • योग – धृति, रवि योग
  • राहुकाल – सुबह 10:46 – दोपहर 12:06
  • सूर्योदय- सुबह 06:45 पर
  • सूर्योस्त- शाम 05:27 पर

छठ पूजा खरना (पंचांग)

  • खरना- शनिवार, 18 नवंबर 2023
  • तिथि – पंचमी
  • पक्ष – शुक्ल
  • नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा
  • योग – सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग, गण्ड
  • राहुकाल – सुबह 09:26 – सुबह 10:46
  • सूर्योदय- सुबह 06:46 पर
  • सूर्योस्त- शाम 05:26 पर

छठ पूजा संध्या अर्घ्य (पंचांग)

  • संध्या अर्घ्य- रविवार, 19 नवंबर 2023
  • तिथि – षष्ठी
  • पक्ष – शुक्ल
  • नक्षत्र – श्रवण
  • योग – वृद्धि योग, द्विपुष्कर
  • राहुकाल – शाम 04:04 – शाम 05:26
  • सूर्योदय- सुबह 06:46 पर
  • सूर्योस्त- शाम 05:26 पर

छठ पूजा उषा अर्घ्य (पंचांग)

  • संध्या अर्घ्य- सोमवार, 20 नवंबर 2023
  • तिथि – सप्तमी
  • पक्ष – शुक्ल
  • नक्षत्र – शतभिषा
  • योग – ध्रुव योग, व्याघात योग
  • राहुकाल – सुबह 08.08 – सुबह 09:29
  • सूर्योदय- सुबह 06:47 पर
  • सूर्योस्त- शाम 05:26 पर

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू, किस दिन क्या किया जाएगा? यहां देखें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Exit mobile version