Home विदेश Chhath Puja In America New Jersey Thousands Of Indians Offer Prayers To...

Chhath Puja In America New Jersey Thousands Of Indians Offer Prayers To Sun

[ad_1]

Chhath Puja Celebration: अमेरिका के न्यू जर्सी में संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों ने धूमधाम से छठ पूजा मनाया. गौरतलब है कि न्यू जर्सी के एडिसन में उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय लोग नदी के किनारे इकट्ठा हुए थे.

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) और बिहार फाउंडेशन की अमेरिकी टीम ने इन समारोहों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अमेरिका में छठ पूजा का त्योहार मनाया गया ताकि वहां मातृभूमि से दूर रह रहे लोगों के दिलों में अपनी परंपरा जीवित रहे. 

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने भी त्योहार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

रविवार (19 नवंबर ) की सुबह में करीब 2000 भारतीय श्रद्धालुओं ने एक घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. पूजा को लेकर न्यू जर्सी की स्थानीय प्रशासन ने भी काफी मदद दी है.

ब्रिटेन में भी मनाया गया छठ व्रत

ब्रिटेन के नार्थ हैम्पटनसायर सहित कई शहरों में छठ पूजा मनाया गया. व्रतियों ने पूरी रीति रिवाज के तहत पूजा को संपन्न किया. नार्थ हैम्पटनसायर के यॉर्क कॉटेज स्पा एंड रिसोर्ट में लगभग 1200 लोगों ने छठ पूजा का त्योहार मनाया. सामूहिक पूजा की योजना बिहारी कनेक्ट यूके संगठन ने बनाई थी. घाट की तैयारियों के लिए 18000 यूरो खर्च किया गया.

मेलबर्न में जुटे सैंकड़ो लोग

बिहारी फॉउंडेशन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बिहार झारखंड सभा के प्रयास से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छठ पूजा के लिए घाट तैयार किया गया था और यहां बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्य की पूजा की.

ये भी पढ़ें:

इजरायल ने अल-शिफा में 55 मीटर लंबी सुरंग मिलने का किया दावा, हमास बोला- हमने नहीं बनाई…



[ad_2]

Exit mobile version