अफगानिस्तान में रविवार आधी रात आए भूकंप से तबाही, 622 लोगों की मौत की आशंका, हजारों लोग हुए घायल

Afghanistan Earthquake: रविवार आधी रात को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने तबाही मचा दी। दक्षिणी पूर्वी हिस्से में रात को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए जिससे कई घर मलबे में बदल गए। घटना में लगभग 622 लोगों की मृत्यु हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई।

अफगानिस्तान में रविवार रात को आए भूकंप से मची तबाही। सोशल मीडिया।

Afghanistan Earthquake: रविवार आधी रात को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने तबाही मचा दी। दक्षिणी पूर्वी हिस्से में रात को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए जिससे कई घर मलबे में बदल गए। घटना में लगभग 622 लोगों की मृत्यु हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई।

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है।

भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किमी गहराई पर

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसएसजी) के अनुसार 6.0 तीव्रता का भूकंप नंगाहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किमी पूर्व में केंद्रित था। भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 8 किमी (5 मील) की गहराई पर था। लगभग 20 मिनट बाद उसी प्रांत में दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप रविवार-सोमवार रात करीब 12:47 बजे आया।

622 लोगों की मौत

अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भी भूकंप की पुष्टि की है। रहीमी का कहना है कि भूकंप के तेज झटकों से कई घर धराशायी हो गए। शुरुआत में 9 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। मगर, अब 622 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मरने वालों और घायलों की संख्या काफी ज्यादा है। हालांकि, उस इलाके में पहुंचना काफी मुश्किल है। हमारी टीम मौके पर मौजूद हैं।
शराफत जमन, अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता

कश्मीर और दिल्ली एनसीआर तक हुआ असर

भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली एनसीआर तक देखने को मिला। आधी रात को अचानक धरती हिलने से कई लोग अपने घरों से निकालकर बाहर भागे। लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि, अफगानिस्तान की तुलना में दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में 5.4 तीव्रता का आया भूकंप, दिल्ली एनसीआर में भी लगे झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र, कई देश हुए प्रभावित

क्यों आता है भूकंप?

बता दें कि हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र में टैक्टॉनिक गतिविधिया काफी सक्रिय हैं। भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट के खिसकने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले 2 अगस्त को भी इस इलाके में 5.5 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र जमीन से 87 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया था। वहीं, 6 अगस्त को यहां 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था।

अफगानिस्तान में भयानक भूकंप का इतिहास

अफगानिस्तान में भयानक भूकंप का इतिहास रहा है। 7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद तेज झटके आए। तालिबान सरकार का अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गये। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने मरने वालों की संख्या लगभग 1,500 कम बताई थी यह हाल की स्मृति में अफगानिस्तान पर आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02